जब Divya Bharti की मौत के बाद हुई थी अजीब घटना, एक्ट्रेस के स्क्रीन पर आते ही गिर गया था थिएटर का पर्दा

मुंबई. दिवंगत बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या भारती (Divya Bharti) का बॉलीवुड करियर ज्यादा लंबा तो नहीं रहा मगर बहुत कम उम्र में ही उन्होंने अच्छा खासा नाम कमा लिया था। दिव्या 25 फरवरी, 1974 को मुंबई में जन्मीं। उनके पिता का नाम ओम प्रकाश भारती और मां का नाम मीता भारती था। एक्ट्रेस के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं कि वो हिंदी और अंग्रेजी के अलावा मराठी में भी महारथी थीं। दिव्या की बर्थ एनीवर्सरी के दिन एक ऐसी घटना के बारे में बता रहे हैं, जो काफी अजीब थी और उनकी मौत के बाद घटित हुई थी। आइए जानते हैं...

Asianet News Hindi | Published : Feb 25, 2021 4:53 AM IST / Updated: Feb 25 2021, 10:54 AM IST

17
जब Divya Bharti की मौत के बाद हुई थी अजीब घटना, एक्ट्रेस के स्क्रीन पर आते ही गिर गया था थिएटर का पर्दा

दिव्या भारती ने साल 1990 में तेलुगू फिल्म 'बॉबली राजा' से अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 1990 और 1991 में दिव्या भारती ने पांच तमिल-तेलुगू फिल्मों में काम किया, जिसके बाद 1992 में उन्होंने फिल्म विश्वात्मा से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था।

27


दिव्या भारती ने महज 12 साल की उम्र में सिनेमा जगत में काम करना शुरू कर दिया था। हिंदी सिनेमा को कई हिट फिल्में देने वाली दिव्या की मौत आज भी एक राज है।

37

साल 1992 में तीन लगातार ब्लॉकबस्टर हिट फिल्में देने के बाद साल 1993 में अचानक रहस्यमई ढंग से दिव्या भारती की मौत हो गई थी। तब वह सिर्फ 19 साल की थीं। 

47

रात के लगभग 11 बजे एक दिन वो मुंबई के वर्सोवा स्थित अपने फ्लैट की बालकनी से गिर पड़ीं। मौत के बाद उनकी उन सभी फिल्मों को उनके जैसी दिखने वाली किसी एक्ट्रेस के साथ शूट किया गया। हालांकि, अब तक उनकी मौत की वजह एक रहस्य ही है।

57

ऐसे में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस आएशा जुल्का ने दिव्या की मौत से जुड़ा किस्सा सुनाया था। उन्होंने बातचीत में बताया था कि 'दिव्या की मौत के बाद एक बड़ी अजीब बात हुई।' 
 

67

आएशा ने बताया था कि 'मौत के कुछ महीनों बाद वो टीम के साथ फिल्म 'रंग' का ट्रायल देखने फिल्म सिटी गई थीं। जैसे ही दिव्या स्क्रीन पर आईं तो स्क्रीन ही गिर गया। उन सभी के लिए वो अजीब था।'

77

इस किस्से से सभी को काफी हद तक डरा दिया था। हालांकि, ये एक संयोग था या कुछ और इस पर खास चर्चा नहीं हुई।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos