Published : Nov 02, 2021, 11:59 AM ISTUpdated : Nov 02, 2021, 12:02 PM IST
मुंबई। 2 नवंबर यानी धनतेरस (Dhanteras) से दिवाली (Diwali) का त्योहार शुरू हो चुका है, जो 5 दिनों तक चलेगा। दिवाली पर बॉलीवुड में होने वाली ग्रैंड पार्टीज काफी पॉपुलर हैं। हर साल सेलेब्स अपने-अपने घरों पर दिवाली पार्टी ऑर्गनाइज करते हैं। हालांकि, पिछले दो साल से कोरोना (Corona) महामारी के चलते दिवाली का जश्न फीका ही रहा है। कोविड के दौरान किसी भी सेलेब्स ने बड़े लेवल पर दिवाली पार्टी नहीं दी। इसी बीच, अब खबर आ रही है कि इस बार भी बॉलीवुड में दिवाली पार्टी फीकी ही रहने वाली है। जानते हैं आखिर क्या हैं वो वजहें।
1- इस साल मुंबई में बॉलीवुड सेलेब्स की किसी भी दिवाली पार्टी को लेकर कोई खबर नहीं है। कोरोना गाइडलाइन के चलते अक्टूबर में ही महाराष्ट्र के थिएटर्स खुले हैं। ऐसे में सभी स्टार्स फिलहाल इस बात को लेकर फिक्रमंद हैं कि उनकी फिल्मों को बड़े पर्दे पर कैसा रिस्पांस मिलेगा। इसके साथ ही सेलेब्स कोरोना को लेकर भी सावधानी बरत रहे हैं।
28
2- शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान हाल ही में 28 दिन बाद जेल से छूटकर आया है। ऐसे में बॉलीवुड में ड्रग्स केस को लेकर सेलेब्स अब भी टेंशन में हैं। शाहरुख के बेटे का नाम सामने आने के बाद कई और सेलेब्स एक बार फिर सवालों के घेरे में है। ऐसे में सेलेब्स इस बार किसी भी बड़ी पार्टी से बच रहे हैं।
38
3- आर्यन खान के साथ ही चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे की चैट भी सामने आई थी, जिनमें वो आर्यन से ड्रग्स पर बात करती नजर आई थीं। एनसीबी ने अनन्या से कई दिनों तक लगातार पूछताछ की थी। ऐसे में चंकी पांडे की फैमिली भी किसी भी तरह की दिवाली पार्टी से दूर ही रहेगी।
48
4- बॉलीवुड में अनिल कपूर और उनकी वाइफ सुनीता कपूर हर साल ग्रैंड पार्टी होस्ट करते थे। हालांकि, ड्रग्स केस में आर्यन और अनन्या का नाम सामने आने के बाद कहा तो ये भी जा रहा था कि इस केस में अनिल कपूर की भतीजी और संजय कपूर की बेटी शनाया से भी पूछताछ हो सकती है। ऐसे में अनिल कपूर के घर होने वाली दिवाली पार्टी भी इस बार होने की संभावना कम ही नजर आ रही है।
58
5- बच्चन फैमिली भी दिवाली पर पार्टी आयोजित करती है, लेकिन दो साल से कोरोना के चलते यहां भी किसी तरह की दिवाली पार्टी आयोजित नहीं हो रही है। बता दें कि बच्चन फैमिली में जया को छोड़कर सभी कोरोना संक्रमित हो गए थे। ऐसे में इस बार भी बच्चन फैमिली पूरी सावधानी बरत रही है।
68
6- शिल्पा शेट्टी भी दिवाली पार्टी आयोजित करती थीं, लेकिन इस बार कोरोना के साथ ही उनके पति राज कुंद्रा का केस सामने आने के बाद यहां भी दिवाली पार्टी होने की उम्मीद कम ही नजर आ रही है। बता दें कि पोर्न कंटेंट केस में राज कुंद्रा कुछ दिनों पहले ही जेल से छूटकर आए हैं। इसके बाद एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन पर कई इल्जाम लगाए हैं।
78
7- एकता कपूर हर साल बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के सेलेब्स के लिए ग्रैंड पार्टी होस्ट करती हैं। इस साल भी एकता कपूर छोटी-मोटी पार्टी रख सकती हैं। लेकिन अब तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। एकता के अलावा फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी छोटी-मोटी दिवाली पार्टी होस्ट कर सकते हैं।
88
8- सलमान खान की बहन अर्पिता शर्मा दिवाली पर अपने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के लिए एक छोटी-सी पार्टी दे सकते हैं। अर्पिता बीते कुछ समय से अपने अपार्टमेंट के इंटीरियर वर्क में काफी बिजी थीं, लेकिन अब घर पूरी तरह से तैयार हो गया है। ये भी पढ़ें :