- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Aishwarya Rai Birthday: सास जया बच्चन की दुश्मन है ऐश्वर्या की सबसे बेस्ट फ्रेंड, इनसे है ऐश की क्लोज बॉन्डिंग
Aishwarya Rai Birthday: सास जया बच्चन की दुश्मन है ऐश्वर्या की सबसे बेस्ट फ्रेंड, इनसे है ऐश की क्लोज बॉन्डिंग
मुंबई। बच्चन फैमिली की बहू ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) 48 साल की हो गई हैं। 1 नवंबर, 1973 को कर्नाटक के मैंगलोर में जन्मी ऐश्वर्या ने 1997 में तमिल फिल्म 'इरुवर' (Iruvar) से करियर की शुरुआत की थी। ऐश्वर्या को फिल्म इंडस्ट्री में 24 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है। इस दौरान उनके बॉलीवुड में कई अच्छे दोस्त हैं। हालांकि, ऐश्वर्या की फ्रेंड लिस्ट में एक नाम ऐसा भी है, जो उनकी सास यानी जया बच्चन को फूटी आंख नहीं सुहाता। आखिर कौन है वो नाम...

रेखा :
अमिताभ बच्चन के साथ अफेयर की खबरों के चलते रेखा को बिग बी की पत्नी जया बच्चन बिल्कुल भी पसंद नहीं करती हैं। यही वजह है कि रेखा से अमिताभ बच्चन और जया अक्सर दूरियां बनाते नजर आते हैं। हालांकि, बावजूद इसके ऐश्वर्या राय से रेखा की बहुत अच्छी बॉन्डिंग हैं। एक अवॉर्ड शो के दौरान रेखा और ऐश्वर्या दोनों ही स्टेज पर मौजूद थीं। इस दौरान रेखा ने अपने हाथों से ऐश्वर्या को अवॉर्ड दिया था। तब अवॉर्ड लेते वक्त ऐश्वर्या ने सबके सामने रेखा को मां कह कर बुलाया था।
माधुरी दीक्षित :
फिल्म देवदास में ऐश्वर्या राय के साथ काम कर चुकीं माधुरी दीक्षित भी उनकी सबसे अच्छी दोस्तों में शामिल हैं। फिल्म में माधुरी ने चंद्रमुखी, जबकि ऐश ने पारो का रोल निभाया था। कुछ दिनों पहले दोनों एक इवेंट में नजर आई थीं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।
प्रिटी जिंटा :
डिंपल गर्ल के नाम से मशहूर प्रिटी जिंटा के साथ भी ऐश्वर्या राय की अच्छी बॉन्डिंग है। ऐश्वर्या राय बच्चन और प्रीति जिंटा आज से नहीं बल्कि पिछले कई सालों से दोस्त हैं। इनकी ये दोस्ती वक्त के साथ और मजबूत हो गई है।
संजय लीला भंसाली :
फिल्म देवदास के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली से भी ऐश्चर्या की गहरी दोस्ती है। भंसाली ने ऐश्वर्या को सबसे पहले फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में काम करने का मौका दिया था। ऐश्वर्या की यह फिल्म सुपरहिट हुई थी। इसके बाद से ही दोनों की अच्छी दोस्ती है।
मणि रत्नम :
ऐश्वर्या राय बच्चन और मणिरत्नम भी बहुत अच्छे दोस्त हैं। ऐश्वर्या ने मणिरत्नम की फिल्म 'इरुवर' से ही डेब्यू किया था। तभी से दोनों पक्के दोस्त हैं। ऐश्वर्या राय जल्द ही मणि रत्नम की एक और फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन' में नजर आने वाली हैं।
दीपिका पादुकोण :
दीपिका पादुकोण और ऐश्वर्या राय बच्चन भी बहुत अच्छे दोस्त हैं। दीपिका पादुकोण ने शादी के बाद अपनी रिसेप्शन पार्टी में ऐश्वर्या को खासतौर पर इनवाइट किया था। ऐश्वर्या भी पूरी फैमिली के साथ यहां पहुंची थीं।
रानी मुखर्जी :
रानी मुखर्जी भी ऐश्वर्या की सबसे अच्छी फ्रेंड में शुमार हैं। हालांकि फिल्म चलते-चलते में ऐश्वर्या की जगह बाद में रानी मुखर्जी को ले लिया गया था। उस दौरान खबरें आईं कि दोनों में मनमुटाव हो गया है। लेकिन हकीकत ये है कि ऐश्वर्या के फिल्म छोड़ने के बाद उसमें रानी की एंट्री हुई थी।
जिरक मार्कर :
जाने-माने साइकोथेरेपिस्ट और लेखक जिरक मार्कर ऐश्वर्या राय बच्चन के सबसे अच्छे दोस्तों में शुमार हैं। एक इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या ने खुलासा करते हुए बताया था कि कैसे जिरक उनके हर मुश्किल और आसान वक्त में साथ खड़े रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।