Published : Sep 11, 2022, 08:17 AM ISTUpdated : Sep 11, 2022, 08:31 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, Drishyam actress Shriya Saran runs a restaurant chain in Moscow : बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रिया सरन (Shriya Saran) का जन्म आज यानि 11 सितंबर 1982 को हरिद्वार में हुआ था। श्रिया बहुत ही रियलस्टिक एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने दृश्यम मूवी मेंयादगार किरदार निभाया था। इस एक्ट्रेस ने फिल्म इस्थम ( 2001 ) से फिल्म इंडस्ट्री में अपना सफर शुरू किया था। इसके तकरीबन 8 सालों के बाद बॉलीवुड फिल्मों में एंट्री की थी। साल 2009 में उन्होंने "एक" फिल्म से बॉलीवुड फिल्मों में अपनी यात्रा शुरु की थी। श्रिया तेलगू फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस हैं। उनके रशियन बॉय फ्रेंड ने मीडिया के सामने ही कर दी थी ऐसी हरकत..
एक्ट्रेस श्रिया सरन की लव स्टोरी भी बेहद अनोखी है, उनहोंने साल 2018 में रूस के टेनिस खिलाड़ी एंड्रे कोसचीव से शादी की थी। दोनों के बीच ज़बरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिलती है।
27
श्रेया के हसबैंड एंड्रे कोसचीव रूस के टेनिस प्लेयर है, वे वहां नेशनल लेवल की कॉम्पीटिशन में पार्टीसिपेट करते हैं। वे बिजनेसमैन भी हैं, रूस की राजधानी मास्को में उनकी रेस्टोरेंट चेन है, जो बहुत सफल है।
37
श्रिया ने बहुत ही सीमित लोगों को अपनी शादी में इनवाइट किया था। ये मैरिज भी बहुत सिंपल तरीके से की गई थी, मुंबई के लोखंडवाला में उन्होंने अपने अपार्टमेंट में रशियन दूल्हे से शादी की थी। इसमें मनोज बाजपेयी अपनी फैमिली के साथ शामिल हुए थे।