फरहान अख्तर की बेटी शाक्या की 7 ग्लैमरस PHOTOS, खूबसूरती में देती है बॉलीवुड हीरोइनों को मात

Published : Aug 08, 2022, 03:44 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की बेटी शाक्या (Shakya) 22 साल की हो गई हैं। उन्होंने बेटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे काफी स्टाइलिश लग रही हैं। एक बारगी उनकी स्टाइल के सामने बॉलीवुड की हीरोइनें भी फीकी नज़र आती हैं। फरहान ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है, "खूबसूरत लड़की को जन्मदिन की शुभकामनाएं।" उन्होंने इसके साथ शाक्या को टैग भी किया है। देखिए शाक्या की 7 शानदार तस्वीरें और जानिए लोग उन्हें लेकर क्या कमेंट कर रहे....

PREV
17
फरहान अख्तर की बेटी शाक्या की 7 ग्लैमरस PHOTOS, खूबसूरती में देती है बॉलीवुड हीरोइनों को मात

तस्वीर में देखा जा सकता है कि शाक्या ने अपने सीधे हाथ की कलाई पर और उल्टे हाथ के कंधे पर टैटू बनवाया हुआ है। वे पेट के बल लेटकर पोज दे रही हैं। उनके चेहरा ग्लो कर रहा है और उनके ब्राउन और ब्लैक बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।

27

फरहान की तस्वीर पर कमेंट करते हुए फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने शाक्या को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। मसलन, करिश्मा कपूर ने लिखा है, "आपकी बेबी गर्ल को हैप्पी बर्थडे।"

37

अर्जुन रामपाल का कमेंट है, "हैप्पी बर्थडे शाक्या। तुम बहुत खूबसूरत लग रही हो।" जोया अख्तर का कमेंट है, "हैप्पी बर्थडे।" फराह खान ने लिखा है, "वह जलपरी है।" 

47

कई सोशल मीडिया यूजर्स शाक्या का लुक देख हैरान हैं और फरहान अख्तर से पूछ रहे हैं कि क्या यह उनकी बेटी है।  कुछ यूजर ने ट्रोल करने की कोशिश भी की है और पूछा है, "कौन है ये पागल सी।" 

57

फरहान अख्तर की दूसरी बीवी शिवानी दांडेकर ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से शाक्या को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा है, "जन्मदिन मुबारक हो डियर। तुम इस पूरी दुनिया,  और भी बहुत कुछ की हकदार हो।"

67

शाक्या फरहान अख्तर और उनकी पहली पत्नी अधुना की बेटी हैं। तीन साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 2000 में फरहान और अधुना ने शादी की थी। अधुना से फरहान को दो बेटियां हैं शाक्या और अकीरा।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories