New Trailer Released: परिवार संभालती दिखीं माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी और हुमा ने की बड़े साइज पर बात

Published : Sep 22, 2022, 04:25 PM ISTUpdated : Sep 22, 2022, 06:37 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. (Upcoming Movies October 2022) बॉलीवुड में दिन भर में कई तरह की अनाउंसमेंट्स होती रहती हैं। कभी किसी प्रोजेक्ट में किसी सुपरस्टार की एंट्री होती है तो कभी किसी फिल्म की नई रिलीज डेट अनाउंस होती है। कभी किसी प्रोजेक्ट का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया जाता है तो कहीं किसी का ट्रेलर रिलीज होता है। यहां हर पल कुछ न कुछ घटता रहता है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं बॉलीवुड अनाउंसमेंट्स, जहां आप दिन भर की बॉलीवुड के बड़े अनाउंसमेंट्स के बारे में एक ही जगह पर जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं गुरुवार को बॉलीवुड की कौन सी चार फिल्मों के ट्रेलर रिलीज के साथ उनकी अनाउंसमेंट की गई...

PREV
14
New Trailer Released: परिवार संभालती दिखीं माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी और हुमा ने की बड़े साइज पर बात

फिल्म: माजा मा (Maja Ma)
रिलीज डेट: 6 अक्टूबर 
स्टार कास्ट: माधुरी दीक्षित, गजराज राव, ऋत्विक भौमिक, बरखा सिंह, रजित कपूर आदि
डायरेक्टर: आनंद तिवारी
सबसे पहले बात करेंगे माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म 'माजा मा' की। प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म की कहानी एक ऐसी मां की है जो अपनी लाइफ को जीने के साथ-साथ अपने परिवार को भी संभालती नजर आएंगी। फिल्म में माधुरी के अलावा गजराज राव, ऋत्विक भौमिक, बरखा सिंह, सृष्टि श्रीवास्तव, रजित कपूर, निनाद कामत और शीबा चड्ढा जैसे कलाकार भी मौजूद हैं। हंसी-मजाक और प्यार से भरपूर यह फिल्म 6 अक्टूबर को रिलीज होगी।

यहां देखें ट्रेलर

24

फिल्म: कोड नेम तिरंगा (Code Name Tiranga)
रिलीज डेट:
14 अक्टूबर 
स्टार कास्ट: परिणीति चोपड़ा, हैरी संधू, रजित कपूर, शरद केलकर, दिव्येंदु भट्टाचार्य आदि
डायरेक्टर: रिभु दास गुप्ता 
इस फिल्म के ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन का डोज दिखा। ट्रेलर देखकर तो ऐसा ही लगता है कि यह फिल्म पूरी तरह से परिणीति चोपड़ा के कंधों पर सवार होगी। हालांकि, इसमें परिणीति का साथ देने के लिए हैरी संधू और शरद केलकर समेत कई बड़े कलाकार हैं। इस एक्शन फिल्म की शूटिंग अफगानिस्तान समेत कई देशों में की गई है।

यहां देखें ट्रेलर

34

फिल्म: डबल एक्सएल (Double XL)
रिलीज डेट:
14 अक्टूबर 
स्टार कास्ट: सोनाक्षी सिन्हा, हुमा कुरैशी, जहीर इकबाल आदि
डायरेक्टर: सतराम रामानी
इस फिल्म का ट्रेलर तो पहले ही रिलीज हो चुका था पर कोविड के चलते यह पहले रिलीज नहीं हो पाई इसलिए अब रिलीज हो रही है। कहानी दो प्लस साइज वुमंस की है जो सोसाइटी के ब्यूटी ब्यूटी स्टैंडर्ड पर कटाक्ष करती हैं। फिल्म की अधिकतम शूटिंग यूके में हुई है।

यहां देखें ट्रेलर

44

फिल्म: हिंदुत्व- चैप्टर 1 (Hindutva Chapter 1)
रिलीज डेट:
7 अक्टूबर 
स्टार कास्ट: आशीष चौधरी, सोनारिका भदौरिया, अंकित राज
डायरेक्टर: करन राजदान
साल 2015 में स्टार प्लस पर प्रसारित हुए टीवी शो 'सिया के राम' में श्रीराम की भूमिका निभाने वाले एक्टर आशीष शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'हिंदुत्व' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसमें उनके साथ टीवी शो 'देवों के देव: महादेव' में पार्वती का किरदार निभाने वालीं सोनारिका भदौरिया भी नजर आएंगी। फिल्म की कहानी कॉलेज के उन युवाओं के इर्द-गिर्द बुनी गई है जिन्हें धर्म के नाम पर गुमराह कर दिया जाता है। 

यहां देखें ट्रेलर

और पढ़ें...

बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी पर गौरी खान ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, करन जौहर के शो पर कही ये बात

राजू श्रीवास्तव के निधन के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर आईं बेटी अंतरा, जानिए किसको और क्यों कहा शुक्रिया

बिकिनी पहना तो घर में मचा था बवाल, अब सनी लियोन को टक्कर देती है शाहरुख खान की यह ऑनस्क्रीन बेटी

'देख भाई देख' से लेकर 'शक्तिमान' जैसे शोज में नजर आए थे राजू श्रीवास्तव, क्या आपने किया था नोटिस?

Recommended Stories