एंटरटेनमेंट डेस्क. इस महीने भी कई सेलेब्स अपने बयानों के चलते चर्चा में रहे तो वहीं कुछ सेलेब्स हमारे बीच नहीं रहे। कहीं कोई कपल अपनी शादी को लेकर चर्चा में रहा तो कहीं दो एक्ट्रेसेस के बीच विवाद छिड़ गया। हर तरह की खबरों के बीच जो सेलेब्स चर्चा में रहे, जानिए उनके बारे में इस खबर में...
आमिर खान-करीना कपूर
हर हफ्ते जो भी एक्टर्स करन जौहर के चर्चित चैट शो 'कॉफी विद करन' पर पहुंचते हैं, वो पूरे हफ्ते चर्चा में रहते हैं। इसकी एक बड़ी वजह यह भी है कि यहां पहुंचकर सेलेब्स अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई ऐसी बातें शेयर करते हैं जो उनके फैंस को पहले से नहीं पता होतीं। इस हफ्ते करण के शो पर आमिर खान और करीना कपूर पहुंचे और दोनों ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक के कई राज खोले।
210
अली फजल-ऋचा चड्ढा
कोविड के चलते बीते दो साल से अपनी शादी को टालते आ रहे रहे बॉलीवुड के स्वीट कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल एक बार फिर से अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। सुनने में आया है कि दोनों सितंबर अंत में शादी कर लेंगे।
310
कंगना रनोट
कंगना रनोट वैसे तो अपने निर्देशन में बन रही फिल्म 'इमरजेंसी' की शूटिंग में बिजी हैं पर बीच-बीच में वक्त निकालकर एक न एक विवादित बयान देती रहती हैं। कंगना ने हाल ही में आमिर खान पर आरोप लगाया कि वे खुद ही अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का बायकॉट करवा रहे हैं ताकि उनकी फिल्म चर्चा में आ जाए।
410
नीना गुप्ता
फिल्म 'बधाई हो' फेम 63 वर्षीय एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने बयान दिया कि आजकल के एक्टर्स उनके साथ काम करने के लिए तैयार नहीं है। इस वजह से उनके हाथों से कई प्रोजेक्ट्स निकल जाते हैं। बता दें कि नीना हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'मसाबा-मसाबा 2' में नजर आई थीं।
510
प्रणीता सुभाष
एक्ट्रेस प्रणीता सुभाष की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल रही जिसे लेकर यूजर्स ने उनको जमकर ट्रोल किया। इस तस्वीर में एक्ट्रेस अपने पति के चरणों में बैठकर पूजन करते हुए नजर आईं। जब उन्हें इसे लेकर ट्रोल किया गया तो उन्होंने बताया कि वे भीमना अमावस्या का अनुष्ठान कर रही थी, जिसमें विवाहित महिलाएं अपने पति और परिवार के अन्य पुरुष सदस्यों की लंबी उम्र के लिए पूजा करती हैं। साथ ही उन्होंने तर्क दिया कि वे एक्ट्रेस हैं तो क्या अपनी परंपराएं भूल जाएं।
610
मिथलेश चतुर्वेदी
'गदर: एक प्रेम कथा' और 'कोई मिल गया' जैसी फिल्मों में नजर आए बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथिलेश चतुर्वेदी का 4 अगस्त को निधन हो गया। वे 68 साल के थे। हाल ही में उनको दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद वे ठीक हो गए थे लेकिन फिर अचानक ही उनका निधन हो गया। उनके दामाद आशीष चतुर्वेदी ने उनके निधन की पुष्टि की थी।
710
देव पटेल
'स्लमडॉग मिलेनियर' और 'लाइफ ऑफ पाई' फेम एक्टर देव पटेल इस हफ्ते सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में हुई चाकूबाजी की एक घटना में एक अनजान शख्स की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी। देव के इस साहसिक कदम के लिए सोशल मीडिया पर हर किसी ने उनकी तारीफ की।
810
उर्फी जावेद और चाहत खन्ना
उर्फी जावेद (Urfi Javed) और चाहत खन्ना (Chahat Khanna) के बीच इस हफ्ते जुबानी जंग शुरू हो गई। दोनों एक-दूसरे पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं। चाहत ने उर्फी की एक तस्वीर शेयर करते हुए उनके फैशन सेंस और मीडिया के सामने स्पॉट होने पर तंज कसा। वहीं, उर्फी ने भी चाहत को जवाब दिया कि 'मैं आपकी तरह 2 पूर्व पतियों की एलिमनी पर नहीं जी रही हूं'। दोनों के बीच जुबानी जंग जारी है।
910
राजा चौधरी
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी अपने हालिया इंटरव्यू को लेकर फिर चर्चा में रहे। इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि श्वेता ने उन्हें ब्लॉक करके रखा हुआ है और अपनी बेटी से बात करने के लिए भी उन्हें उसे मैसेज या मेल करना पड़ता है। इसके अलावा राजा ने पैरेंट्स और गर्लफ्रेंड और दूसरी पत्नी के बारे में भी बात की।
1010
उमा माहेश्वरी
तेलुगु फिल्मों के दिग्गज अभिनेता और आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे एनटी रामाराव (NTR) की बेटी कांतामनेनी उमा माहेश्वरी (Kanthamaneni Uma Maheswari) ने बीते 1 अगस्त को ख़ुदकुशी कर ली। उनका शव हैदराबाद स्थित उनके घर से बरामद किया गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। नंदामुरी हरिकृष्ण के बेटे और उमा के भतीजे नंदामुरी तारक रामाराव उर्फ़ जूनियर एनटीआर तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार हैं।