शाहरुख खान से लेकर रानी मुखर्जी तक गांधी पर बनी फिल्मों में कर चुके हैं काम, एक मूवी को मिले थे 8 ऑस्कर अवार्ड

Published : Oct 02, 2020, 11:38 AM IST

बॉलीवुड डेस्क : 2 अक्टूबर को पूरा देश गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) के रूप में मनाता है। भारत को अंग्रेजों से आजादी दिलाने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatama Gandhi) का बहुत बड़ा योगदान है। अहिंसा के रास्ते पर चल देश को एक धागे में पिरोकर जिस तरह से अंग्रेजों को देश छोड़ने को महात्मा गांधी ने मजबूर किया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। भारतीय सिनेमा जिसे समाज का आइना भी कहा जाता हैं उसने भी महात्मा गांधी की जिंदगी पर आधारित कई फिल्में बनाई। कुछ फिल्म उनके राजनीतिक करियर को दिखाती हैं, कुछ निजी जीवन को, तो किसी ने उनके आदर्शों पर है। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी गांधी पर फिल्म बन चुकी हैं। आइए आज हम आपको बताते हैं महात्मा गांधी पर बनी खास फिल्में जिन्हें देखकर आप बापू को बेहतर समझ पाएंगे।

PREV
17
शाहरुख खान से लेकर रानी मुखर्जी तक गांधी पर बनी फिल्मों में कर चुके हैं काम, एक मूवी को मिले थे 8 ऑस्कर अवार्ड

गांधी (1982)
महात्मा गांधी के जीवन पर बनी सबसे फेमस फिल्मों में से एक 'गांधी' हैं। इस फिल्म को 8 ऑस्कर अवॉर्ड मिले थे। गांधी मूवी में महात्मा गांधी का किरदार हॉलीवुड एक्टर बेन किंस्ले ने निभाया था। इसके साथ ही फिल्म में अमरीश पुरी, ओम पुरी, रोहिणी हट्टंगणी और रजित कपूर जैसे एक्टर्स भी थे। इस फिल्म में बिहार के चंपारण आंदोलन को दिखाया गया था। 

27

द मेकिंग ऑफ महात्मा (1996)
इस फिल्म के जरिए महात्मा गांधी की पूरी जर्नी को दिखाया गया है कि कैसे वह मोहनदास करमचंद गांधी के महात्मा बनें। फिल्म में रजित कपूर ने गांधी जी का किरदार निभाया था। डायरेक्टर श्याम बेनेगल की ये फिल्म साल 1996 में रिलीज हुई थी। 

37

हे राम (2000) 
साल 2000 में आई इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह ने बापू के किरदार को बखूबी निभाया। देश के बंटवारे के बाद हुए दंगों और गोडसे द्वारा गांधी जी की हत्या को इस फिल्म के जरिए दिखाया गया है। फिल्म में शाहरुख खान, अतुल कुलकर्णी, रानी मुखर्जी, गिरीश कर्नाड और ओमपुरी जैसे कलाकार शामिल थे।

47

सरदार (1993)
केतन मेहता के डायरेक्शन में बनी  फिल्म 'सरदार' में अन्नू कपूर ने महात्मा गांधी का रोल निभाया था। इस फिल्म में महात्मा गांधी और सरदार पटेल के विचारों में मतभेद को दिखाया गया है। इसमें सरदार पटेल का रोल परेश रावल ने निभाया था।

57

मैंने गांधी को नहीं मारा (2005)
जानहू बरुआ के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म एक रिटायर्ड हिंदी प्रोफेसर के इर्द गिर्द घूमती है, जिसे लगता है कि उसने महात्मा गांधी का खून किया है। इस फिल्म के लिए अनुपम खेर को नेशनल अवार्ड मिला था। फिल्म में अनुपम खेर और उर्मिला मातोंडकर मेन रोल में थे।

67

गांधी माई फादर (2007) 
इस फिल्म में महात्मा गांधी और उनके बेटे हरिलाल के रिश्तों को बखूबी दिखाया गया है। साल 2007 में रिलीज हुई गांधी माई फादर को नेशनल अवॉर्ड मिला था। फिल्म में महात्मा गांधी का रोल दर्शन जरीवाला ने निभाया था। वहीं अक्षय खन्ना गांधी जी के बेटे बने थे।
 

77

लगे रहो मुन्नाभाई (2006)
इस फिल्म के जरिए यूथ में एक बार फिर गांधीगिरी का जज्बा आ गया था। फिल्म में संजय दत्त, अरशद वारसी और विद्या बालन मेन रोल में थे। वही, गांधीजी का किरदार दिलीप प्रभावलकर ने निभाया था। राजकुमार हिरानी की इस फिल्म को कई अवार्ड्स भी मिले थे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories