इन फिल्मों को मिला गणपति का आशीर्वाद, किसी ने मचाया बॉक्सऑफिस पर धमाल तो किसी को मिला नेशनल अवॉर्ड

एंटरटेनमेंट डेस्क. गणेश उत्सव (Ganesh Chaturthi 2021) को पूरे देश में धूम-धाम से मनाया जाता है। 10 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में सभी भक्ति के रंग में रंगे नजर आते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में भी गणपति बप्पा पर कई फिल्में बन चुकी हैं। कुछ फिल्मों के गाने आज भी गणेश पंडाल में सुनाई देते हैं। हम आपकी बॉलीवुड की उन 5 फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिनके गाने सुपरहिट हैं। इसके साथ ही इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन करते हुए कई रिकॉर्ड बनाए थे। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो फिल्में। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 10, 2021 7:38 AM IST / Updated: Sep 10 2021, 01:12 PM IST

15
इन फिल्मों को मिला गणपति का आशीर्वाद, किसी ने मचाया बॉक्सऑफिस पर धमाल तो किसी को मिला नेशनल अवॉर्ड

अग्निपथ (अमिताभ बच्चन)
1990 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म अग्निपथ सुपरहिट हुई थी। इस फिल्म में एक गाना है गणपति अपने गांव चले। ये गाना उस समय कफी लोकप्रिय हुआ था। इस फिल्म ने उस समय करीब 10.25 करोड़ की कमाई की थी और कई अवॉर्ड भी जीते थे। अमिताभ बच्चन को इस फिल्म में बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था। 

 

इसे भी पढ़ें-  नजरें झुकाए और चेहरा छुपाए करीना कपूर पहुंची अक्षय कुमार के घर, साथ में ऐसी हालत में दिखे पति सैफ अली खान

25

डॉन
शाहरूख खान अभिनित डॉन फिल्म 2006 में रिलीज में हुई थी।  इसमें एक गाना है तुझको फिर से जलवा दिखना होगा। ये गाना आज भी लोकप्रिय है। इस फिल्म में गणेश जी ने भी जमकर आशीर्वाद बरसाया था। इस फिल्म का Worldwide कलेक्शन करीब 107 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया था। 
 

इसे भी पढ़ें- मांग में सिंदूर और बिंदी लगाए जब ऐश्वर्या राय पहुंची बप्पा के दर्शन करने, लाल साड़ी में दिखी थी खूबसूरत

35

अग्निपथ (ऋतिक रोशन)
अमिताभ बच्चन की फिल्म अग्निपथ का रीमेक 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा और संजय दत्त लीड रोल में थे। इस फिल्म का गाना ‘देवा श्री गणेशा’ हर गणेश उत्सव की पहचान बन गया था। इस फिल्म ने  करीब 265 करोड़ रुपए की कमाई की थी। 
 

इसे भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2021: अमिताभ बच्चन से अजय देवगन सहित इन सेलेब्स ने दी बधाई, बोले- बनी रहे बप्पा की कृपा

45


वास्तव
साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'वास्तव' में भगवान गणेश की आरती को दिखाया गया था। सिंदूर लाल चढ़ाओ गाने ने धूम मचाई थी।  यह फिल्म संजय दत्त पर फिल्माई गई थी।  इस फिल्म में संजय को उनके अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से नवाजा गया था। 8 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 21 करोड़ की कमाई की थी। 

 

इसे भी पढ़ें-  कभी ऐश्वर्या राय इस शख्स की एक खूबी पर फिदा थीं, लेकिन अब शक्ल देखना तक पसंद नहीं करतीं

55


वांटेड
इस फिल्म को सलमान खान की कमबैक मूवी भी माना जाता है। इस फिल्म में सलमान पर एक गाना 'जलवा...' फिल्माया गया था। इस गाने में गणेश चतुर्थी के त्योहार को बखूबी दिखाया गया था। ये फिल्म प्रभु देवा के निर्देशन में बनी थी 2009 में रिलीज की गई थी।  इस फिल्म ने करीब 94 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। 
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos