Published : Nov 20, 2021, 09:59 AM ISTUpdated : Nov 20, 2021, 10:01 AM IST
मुंबई। 90 के दशक की मशहूर फिल्म 'गोपी किशन' के पॉपुलर गाने 'छतरी न खोल बरसात..' में नजर आईं एक्ट्र्रेस शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) 52 साल की हो गई हैं। 20 नवंबर, 1969 को मुंबई में पैदा हुईं शिल्पा आखिरी बार 2010 में आई फिल्म 'बारूद' में नजर आई थीं। हालांकि, 2013 में उन्होंने टीवी सीरियल 'एक मुट्ठी आसमान' से कमबैक किया, लेकिन फिल्मों में नजर नहीं आईं। शिल्पा शिरोडकर अब फिल्मी दुनिया से दूर अपनी पर्सनल लाइफ और परिवार में व्यस्त हैं। 1989 में इस फिल्म से किया था डेब्यू..
शिल्पा शिरोडकर ने बॉलीवुड में 1989 में फिल्म 'भ्रष्टाचार' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने एक अंधी लड़की गोपी का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके अपोजिट मिथुन चक्रवर्ती थे। वहीं, 1990 में रिलीज हुई फिल्म 'किशन कन्हैया' में शिल्पा का बोल्ड अवतार देखने को मिला था।
28
शिल्पा शिरोडकर ने एक बाद एक कई फिल्मों में नामी स्टार्स के साथ काम किया, लेकिन उनकी जोड़ी को सबसे ज्यादा सराहा गया मिथुन चक्रवर्ती के साथ। मिथुन के साथ शिल्पा शिरोडकर ने करीब 9 फिल्मों में काम किया और हर फिल्म में मिथुन और शिल्पा शिरोडकर की जोड़ी की जमकर तारीफ की गई।
38
एक तरफ शिल्पा शिरोडकर को जहां बेहतरीन फिल्में मिल रहीं थीं तो वहीं दूसरी ओर उनका बढ़ता वजन समस्या खड़ी कर रहा था। कम ही लोग जानते होंगे कि शाहरुख खान और मनीषा कोईराला स्टारर फिल्म 'दिल से' के हिट गाने 'छैंया छैंया' के लिए पहले शिल्पा शिरोडकर को ही साइन किया गया था।
48
हालांकि बाद में फिल्म के डायरेक्टर ने शिल्पा शिरोडकर को उनके बढ़ते वजन और मोटापे के चलते गाने में लेने से इनकार कर दिया था। शिल्पा के हाथ से ये गाना निकलने के बाद ही उसमें मलाइका अरोड़ा को साइन किया गया था।
58
फिल्मों में ज्यादा काम न मिलने और करियर ढलाने पर आता देख शिल्पा शिरोडकर ने 11 जुलाई, 2000 को यूके बेस्ड बैंकर अपरेश रंजीत से शादी कर ली। शादी के 3 साल बाद 2003 में उन्होंने बेटी अनुष्का को जन्म दिया। शिल्पा शिरोडकर की बेटी अब 18 साल की हो चुकी है। हालांकि वो लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं।
68
शिल्पा शिरोडकर के मुताबिक, उनके पति पेशे से बैंकर हैं। वो जब विदेश में थीं तो महसूस हुआ कि अगर पढ़ी-लिखी होती तो वहां जॉब कर सकती थी। जब मैंने 'चंद्रमुखी' का रोल प्ले किया था तो उससे काफी पॉपुलैरिटी मिली। इसके बाद 'गोपी किशन' में 'बोलो-बोलो, टेल-टेल' डायलॉग भी काफी फेमस हुआ था। फिल्म की शूटिंग के दौरान नहीं सोचा था कि ये इतना मशहूर हो जाएगा।
78
शिल्पा शिरोडकर ने साल 2000 तक फिल्मों में काम किया और इसके बाद एक्टिंग से ब्रेक ले लिया। बाद में उन्होंने 2013 में टीवी के जरिए कमबैक किया। सीरियल 'एक मुट्ठी आसमान' में शिल्पा शिरोडकर की एक्टिंग को काफी सराहा गया, लेकिन बड़े परदे पर उनकी वापसी नहीं हो पाई। आज भी 90 के उस दौर को शिल्पा की जबरदस्त एक्टिंग के लिए याद किया जाता है।
88
शिल्पा शिरोडकर ने भ्रष्टाचार, किशन कन्हैया, पाप की कमाई, न्याय अन्याय, योद्धा, त्रिनेत्र, हम, बेनाम बादशाह, दो मतवाले, स्वर्ग यहां नर्क यहां, तिलक, अपराधी, प्रतीक्षा, दिल ही तो है, पहचान, आंखें, खुदा गवाह, परवाने, जुआरी, गोपी किशन, हम हैं बेमिसाल, बेवफा सनम, बंदिश, रंगबाज, मृत्युदंड, दंडनायक, गजगामिनी और बारूद जैसी फिल्मों में काम किया।