25 साल में इतनी बदल गई कुली नंबर वन की स्टारकास्ट, कोई अब दुनिया में नहीं तो कोई कर रहा ये काम

मुंबई। सारा अली खान (Sara Ali Khan) और वरुण धवन की फिल्म 'कुली नंबर वन' (Coolie No.1) क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को रिलीज हो रही है। यह फिल्म आज से 25 साल पहले इसी नाम से रिलीज हुई फिल्म का रीमेक है। करिश्मा कपूर और गोविंदा के लीड रोल से सजी यह फिल्म उस दौर की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, करीब 36 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 130 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। फिल्म की कहानी से लेकर डायलॉग और गानों को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। हालांकि बीते 25 सालों में फिल्म की स्टारकास्ट का लुक काफी बदल चुका है। यहां तक कि कुछ लोग अब जहां फिल्मों से दूर हैं, वहीं कई लोग तो अब इस दुनिया में ही नहीं हैं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं कुली नंबर वन की स्टारकास्ट के बारे में। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 24, 2020 9:29 AM IST / Updated: Dec 24 2020, 03:03 PM IST

19
25 साल में इतनी बदल गई कुली नंबर वन की स्टारकास्ट, कोई अब दुनिया में नहीं तो कोई कर रहा ये काम

करिश्मा कपूर 
कैरेक्टर : मालती

करिश्मा कपूर फिलहाल फिल्मों से दूर अपने बच्चों की परवरिश में बिजी हैं। हालांकि वो 2018 में फिल्म जीरो में कैमियों रोल में दिखी थीं। इसके बाद 2020 में आई वेब सीरिज 'मेंटलहुड' में भी करिश्मा कपूर काम कर चुकी हैं। 

29

हरीश कुमार 
कैरेक्टर : दीपक (राजू कुली का दोस्त)

हरीश कुमार आखिरी बार 1997 में आई कन्नड़ फिल्म 'लाली' में नजर आए थे। हरीश लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। 2003 में हरीश ने बतौर प्रोड्यूसर फिल्म 'काश : हमारा दिल पागल न होता' बनाई। 

39

कंचन 
कैरेक्टर : शालिनी (मालती की बहन)

कंचन आखिरी बार 1998 में आई फिल्म 'मोहब्बत और जंग' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने बिजली का किरदार निभाया था। कंचन ने कई तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। 

49

गोविंदा 
कैरेक्टर : राजू कुली/कुंवर महेन्द्र प्रताप सिंह

गोविंदा आखिरी बार 2019 में आई फिल्म 'रंगीला राजा' में नजर आए थे। हाल ही में गोविंदा अपने भांजे कृष्णा अभिषेक के साथ हुए मनमुटाव की वजह से सुर्खियों में हैं। 

59

शक्ति कपूर 
कैरेक्टर : गोवर्धन मामा

शक्ति कपूर अब भी फिल्मों में एक्टिव हैं। वो जल्द ही फिल्म 'हंगामा 2' में नजर आएंगे। इससे पहले वो शिमला मिर्ची नाम की फिल्म में काम कर चुके हैं। 

69

टीकू तलसानिया
कैरेक्टर : पुलिस इंस्पेक्टर पांडे

टीकू तलसानिया फिलहाल फिल्मों से दूर हैं। वो आखिरी बार 2017 में आई फिल्म 'सजन रे फिर झूठ मत बोलो' में नजर आए थे। टीकू की बेटी शिखा तलसानिया फिल्मों में डेब्यू कर चुकी हैं। शिखा ने करीना के साथ फिल्म 'वीरे दि वेडिंग' में काम किया है।

79

कुलभूषण खरबंदा
कैरेक्टर : गजेन्द्र प्रताप सिंह

कुलभूषण खरबंदा 76 साल की उम्र में भी फिल्मों में एक्टिव हैं। उन्हें हाल ही में आई वेब सीरिज 'मिर्जापुर' में देखा गया है। इसके अलावा वो अपकमिंग मूवी 'अ सूटेबल ब्वॉय' में भी काम कर रहे हैं। 

89

कादर खान
कैरेक्टर : होशियारचंद

कादर खान आखिरी बार 2016 में आई फिल्म 'अमन के फरिश्ते' में नजर आए थे। इसमें उन्होंने कर्नल रंजीत का किरदार निभाया था। हालांकि 31 दिसंबर, 2018 को 81 साल की उम्र में वो दुनिया को अलविदा कह गए। 

99

सदाशिव अमरापुरकर 
कैरेक्टर : पंडित शादीराम घरजोड़े

सदाशिव अमरापुरकर ने इस फिल्म में पंडित शादीराम घरजोड़े का कॉमिक कैरेक्टर प्ले किया था। हालांकि 3 नवंबर 2014 को 64 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos