मुंबई। टीम इंडिया में टर्बनेटर के नाम से मशहूर रहे हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने 3 जुलाई को अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उनके तमाम फैंस ने जहां सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी, वहीं भज्जी ने अपना जन्मदिन पत्नी गीता बसरा (Geeta Basra) और बेटी हिनाया के साथ खास अंदाज में मनाया। इस सेलिब्रेशन की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बता दें कि हरभजन जल्द ही दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी गीता प्रेग्नेंट हैं और कपल इसी महीने यानी जुलाई में अपने दूसरे बच्चे का वेलकम करेगा।
3 जुलाई को हरभजन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो अपनी पत्नी और बेटी के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं। इस सेलिब्रेशन में बैट और बॉल भी देखा जा सकता है। इसे शेयर करते हुए हरभजन सिंह ने लिखा- बर्थडे सेलिब्रेशन।
210
वहीं, गीता बसरा ने एक फैमिली फोटो शेयर करते हुए अपने लविंग हसबैंड 'भज्जी' को बर्थडे विश किया। इस फोटो में हरभजन अपनी वाइफ और बेटी के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।
310
इस फोटो को शेयर करते हुए गीता ने लिखा- बर्थडे मुबारक हो मिस्टर सिंह! आपके लिए प्यार और खुशी के अलावा कुछ नहीं। कोविड के वक्त एक और शांत जन्मदिन। लेकिन मुझे पता है कि आप इसे कितना पसंद करते हैं। भगवान आपको हमेशा खुश रखे। पत्नी के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए हरभजन सिंह ने लिखा- लव यू।
410
हरभजन सिंह और गीता की लवस्टोरी बेहद रोमांटिक है। दरअसल, हरभजन सिंह ने गीता को फिल्म 'द ट्रेन' के गाने 'वो अजनबी' में देखा था और देखते ही उन्हें दिल दे बैठे थे। हरभजन सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इसके बाद उन्होंने अपने दोस्त और टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह से पूछा कि क्या तुम इस पोस्टर वाली लड़की को जानते हो? युवराज ने कहा- नहीं। तब हरभजन ने युवराज से कहा- पता लगाओ कि ये है कौन?
510
दरअसल, हरभजन जब एक क्रिकेट सीरीज के दौरान लंदन गए थे, तब उन्होंने गीता बसरा को गाने 'वो अजनबी' में देखा। इसे देखते ही उन्होंने अपने दोस्त युवराज सिंह से कहा कि मुझे इस लड़की से मिलना है। चूंकि हरभजन की पहले से ही बॉलीवुड में कई लोगों से जान-पहचान थी, इसलिए उन्हें गीता का नंबर तलाशने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई।
610
इसके बाद हरभजन ने अपने एक दोस्त से गीता का नंबर पता कर लिया और उन्हें मैसेज कर कॉफी पर इन्वाइट कर दिया। हालांकि तीन-चार दिनों तक गीता ने मैसेज का कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद गीता ने उन्हें मैसेज कर टी-20 वर्ल्डकप में अच्छा खेलने पर बधाई दी। मैसेज में बातचीत के बाद दोनों में दोस्ती हो गई। इसके बाद गीता और भज्जी की पहली मुलाकात 2007 में IPL के दौरान हुई।
710
भज्जी और गीता के प्यार के चर्चे तो पहले से थे, लेकिन 5.3 फीट लंबी इस ब्यूटी क्वीन और टर्बनेटर का अफेयर 2011 में परवान चढ़ा। इंडिया के नोएडा सर्किट में आयोजित पहले एफ-1 रेस के दौरान दोनों एक-दूसरे की बांहों में बांहें डाल घूमते नजर आए। इस कपल की यह मुलाकात काफी दिनों तक चर्चा में रही।
810
जब भी दोनों के रिश्ते के बारे में पूछा जाता तो गीता तो 'गुड फ्रेंड' कहकर बात टाल देतीं, लेकिन भज्जी कुछ कहने की बजाय मुस्कुराते हुए बगले झांकने लगते थे। इसके बाद तो कई टीवी शो में भी भज्जी और गीता की जोड़ी गेस्ट के रूप में साथ नजर आई।
910
दोनों के रिलेशनशिप की शुरुआत में ही एक वक्त ऐसा भी आया, जब गीता ने हरभजन से रिश्ता तोड़ने की बात कह दी थी। हरभजन गीता से शादी करना चाहते थे पर गीता उस वक्त तैयार नहीं थीं। गीता ने हरभजन से कोई दूसरी लड़की देखकर शादी कर लेने की सलाह तक दे दी थी। लेकिन किस्मत ने उन्हें फिर साथ ला दिया और अक्टूबर, 2015 में दोनों ने शादी कर ली।
1010
शादी के अगले साल 2016 में गीता एक बेटी की मां बनीं। उन्होंने 27 जुलाई, 2016 को बेटी हिनाया को जन्म दिया। सोशल मीडिया पर भज्जी कई बार बेटी हिनाया के साथ नजर आ चुके हैं। वहीं गीता के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने 10 साल लंबे करियर में कुल 6 फिल्मों में काम किया।