शराब के नशे में धुत्त होकर मेरे कमरे में घुस आए थे ससुर, गलत जगह छुआ भी; हनी सिंह की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

मुंबई। मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह (Honey Singh) की शादीशुदा जिंदगी टूटने की कगार पर है। पत्नी शालिनी तलवार (Shalini Talwar) ने हनी सिंह पर घरेलू हिंसा और मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। वहीं इस मामले में अब शालिनी ने पति के अलावा अपने ससुर पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। शालिनी का दावा है कि एक दिन जब वह अपने कमरे में कपड़े बदल रही थी तो उनके ससुर सरबजीत सिंह नशे में धुत्त होकर घुस आए। इतना ही नहीं, उन्होंने मुझे गलत जगह छूने की कोशिश भी की।  

Asianet News Hindi | Published : Aug 5, 2021 1:01 PM IST

18
शराब के नशे में धुत्त होकर मेरे कमरे में घुस आए थे ससुर, गलत जगह छुआ भी; हनी सिंह की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शालिनी तलवार ने पति और ससुर के अलावा सास और ननद पर भी मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें उन्होंने सभी के खिलाफ मानसिक, शारीरिक और आर्थ‍िक उत्‍पीड़न के आरोप लगाए हैं। शालिनी का कहना है कि हनी सिंह ने शादी के बाद कई बार उनके साथ मारपीट की और गालियां दीं। 

28

इसके साथ ही हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने आरोप लगाया है कि उनके पति के शादी के बाद भी कई महिलाओं के साथ नाजायज संबंध रहे हैं। जब मैंने इस बारे में हनी सिंह से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने मेरे साथ बेरहमी से मारपीट की और गालियां दीं।

38

बता दें कि शालिनी की ओर से वकील संदीप कपूर, अपूर्वा पांडे और जीजी कश्‍यप ने कोर्ट में याचिका लगाई है। इसमें कहा गया है कि शालिनी और हिरदेश सिंह उर्फ हनी सिंह की शादी 23 जनवरी, 2011 को हुई थी। शादी के बाद हनी सिंह ने अपनी पत्‍नी के साथ कई बार मारपीट की। उसे मानसिक रूप से प्र‍ताड़‍ित किया। 

48

शालिनी ने अपने वकीलों के जरिए दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में याचिका दायर की है। इस मामले पर कोर्ट ने हनी सिंह से 28 अगस्त तक जवाब मांगा है। इतना ही नहीं, शालिनी ने पति से मुआवजे के तौर पर 10 करोड़ रुपए की डिमांड भी की है। बता दें कि कोर्ट ने आदेश दिया है कि हनी सिंह नोएडा में किसी भी जॉइंट प्रॉपर्टी की न तो खरीद-बिक्री कर सकते हैं और न ही शालिनी की जूलरी को ही बेच सकते हैं।

58

इसके साथ ही शालिनी ने अदालत से अपील की है कि उनके पति हनी सिंह को ये आदेश दिया जाए कि वो दिल्‍ली में शालिनी के घर का किराया दें, जो कि 5 लाख रुपए महीना है। शालिनी ने ये अपील इसलिए की है, ताकि वो अपनी देखरेख खुद कर सके और बुजुर्ग मां पर बोझ न बने। 

68

बता दें कि हनी सिंह ने शालिनी से शादी के बाद अपनी शादीशुदा जिंदगी को 4 साल तक सभी से छुपाकर रखा था। फिर एक रियलिटी शो में हनी सिंह ने पूरी दुनिया से अपनी पत्नी को मिलवाया था। हनी सिंह फेमस रैपर हैं और उन्होंने कई एल्बम के साथ फिल्मों के लिए गाने आए हैं। उन्होंने कुछ फिल्मों में काम भी किया है।

78

वैसे, हनी सिंह और विवादों का तो चोली-दामन का साथ रहा है। 2013 में साल के शुरू में ही उन पर आरोप लगे कि उन्‍होंने ‘मैं हूं बलात्‍कारी’ गाना गाया है, जिसके खिलाफ लखनऊ में केस भी दर्ज हो गया था और देशभर में उन पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठने लगी थी। हालांकि, बाद में उन्हें जल्द राहत भी मिल गई।

88

हनी सिंह के हिट गानों में अंग्रेजी बीट, लुंगी डांस, ब्लू आइज, ब्राउन रंग जैसे गाने शामिल हैं। हालांकि, नशे की लत लग जाने के कारण वे कुछ सालों के लिए इंडस्ट्री से गायब हो गए थे। अब उन्होंने वापसी कर ली है। उन्होंने सनी लियोनी स्टारर फिल्म रागिनी MMS-2 का सॉन्ग चार बोतल वोदका.. गाया, जो काफी फेमस हुआ।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos