बेहद सस्ती टी-शर्ट पहन घूमते दिखे करीना के लाडले तैमूर, कीमत इतनी कि एक बढ़िया मास्क भी न आए

मुंबई। करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के लाडले तैमूर (Taimur) बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टारकिड हैं। तैमूर अपने कपड़ों, स्टाइल और बोलने के अंदाज की वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैं। यही वजह है कि तैमूर की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। कुछ दिनों पहले तैमूर की एक फोटो सामने आई थी, जिसमें वो अपने पापा सैफ के साथ घूमते हुए आइस्क्रीम का लुत्फ उठाते नजर आए थे। इस दौरान तैमूर ने जो टी-शर्ट पहन रखी है, उसकी कीमत जानकर आपको भी यकीन नहीं होगा कि ये इतनी सस्ती है। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 5, 2021 7:40 AM IST

18
बेहद सस्ती टी-शर्ट पहन घूमते दिखे करीना के लाडले तैमूर, कीमत इतनी कि एक बढ़िया मास्क भी न आए

दरअसल, तैमूर ने जो ब्लू कलर की टी-शर्ट पहनी है उसकी कीमत 200 रुपए से भी कम है। जी हां, तैमूर की ये नीले रंग की टी-शर्ट एच एंड एम कंपनी की है, जिसकी एक्चुअल प्राइस 399 रुपए है। लेकिन फिलहाल कंपनी की वेबसाइट पर ये टीशर्ट  डिस्काउंट पर मिल रही है और इसकी कीमत महज 159 रुपए है। 

28

करीना ने एक इंटरव्यू में खुद इस बात का खुलासा किया था कि वह अपने बेटे के लिए किसी भी लग्जरी ब्रांड के कपड़े नहीं लेती हैं। तैमूर को वो सामान्य कपड़े ही पहनाती हैं। उन्होंने बताया था- मैं बेटे के लिए जारा, एडिडास और एचएनएम से शॉपिंग करती हूं। उसके लिए गुच्ची या पराडा जैसे ब्रांड के कपड़े नहीं लेती हूं।
 

38

बता दें कि इससे पहले करीना कपूर ने एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि वो तैमूर को ज्यादा महंगे कपड़े नहीं पहनाती हैं। करीना के मुताबिक, वो अभी खुद नहीं कमाता है। मेरे पेरेंट्स ने भी मुझे ब्रांडेड कपड़े तब तक नहीं दिए थे, जब तक मैं खुद पैसे कमाने नहीं लग गई थी। 

48

करीना कपूर ने कहा था कि अभी तो तैमूर पैसे नहीं कमाता है और उसके पेरेंट्स को उसके कपड़े खरीदने के लिए बहुत काम करना पड़ता है। ऐसे में उसे महंगे कपड़े पहनने को नहीं मिलते हैं।

58

बता दें कि तैमूर अभी प्ले स्कूल जाते हैं। किड जिम कम स्कूल की 3 महीने की फीस 15,000 रुपए है यानी हर महीने का चार्ज 5,000 रुपए है। बच्चों के इस स्कूल में हफ्ते में सिर्फ एक दिन ही क्लास लगती है। यहां बच्चों के खेलने और सीखने के लिए काफी सारे इक्विपमेंट्स हैं। हालांकि, कोरोना की वजह से फिलहाल स्कूल बंद है। 

68

सैफ अली खान ने चैट शो 'कॉफी विद करन' में बताया था कि उनके बेटे की एक फोटो 1500 रुपए में बिकती है। सैफ की मानें तो फोटो का इतना रेट किसी सुपरस्टार का भी नहीं है। तैमूर की फोटोज महंगी बिकने की सबसे बड़ी वजह उनकी क्यूटनेस है।

78

बता दें कि तैमूर को लाइमलाइट से दूर रखने के लिए सैफ अली खान उन्हें बोर्डिंग स्कूल भेजने की इच्छा जाहिर चुके हैं। हालांकि करीना ने कहा है कि वो ऐसा नहीं होने देंगी। एक बातचीत में शर्मिला ने कहा था- तैमूर आज उनसे भी ज्यादा फेमस हो गए हैं और उनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है।

88

करीना कपूर ने 2012 में सैफ अली खान से शादी की थी। शादी के 4 साल बाद करीना ने 20 दिसंबर, 2016 को तैमूर को जन्म दिया। तैमूर अब 5 साल के होने वाले हैं। करीना कपूर इसी साल फरवरी में अपने दूसरे बेटे जेह की मां बनी हैं। हालांकि उन्होंने अब तक अच्छे से जेह का चेहरा नहीं दिखाया है। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos