दादा की फिल्म में किया काम तो मिला 100 रुपया, पिता संग काम के लिए ऋतिक को लगानी पड़ी झाड़ू

मुबई. बॉलीवुड के सबसे हैंडसम स्टार्स में से एक ऋतिक रोशन 10 जनवरी को अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म आज ही के दिन 1974 को मुंबई हुआ था। दुनियाभर के लोग उनकी खूबसूरती और एक्टिंग के दीवाने हैं। आज वो भले ही सफल एक्टर्स में गिने जाते हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को ही पता ही कि वो जिंदगी के अलग-अलग पड़ावों में कई बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। ऋतिक फिल्मी परिवार से होने के बावजूद भी इंडस्ट्री में आसानी से कदम नहीं रख पाए थे। उनके जन्मदिन के मौके पर उनके करियर से जुड़ी बातें बता रहे हैं...

Asianet News Hindi | Published : Jan 10, 2021 4:50 AM IST

17
दादा की फिल्म में किया काम तो मिला 100 रुपया, पिता संग काम के लिए ऋतिक को लगानी पड़ी झाड़ू

ऋतिक रोशन ने साल 2000 में फिल्म 'कहो न प्यार है' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि, उन्हें उस मूवी में काम करने के लिए कई पापड़ बेलने पड़े थे। एक्टर को काम सिखाने के लिए उनके पिता राकेश रोशन ने अपनी फिल्मों के सेट्स पर उन्हें काम दिया था। वो बचपन से ही पिता राकेश की तरह ही एक्टर बनने का सपना देखते थे।

27

फिल्मों के बारे में सीखने के लिए उनके पिता राकेश ने ऋतिक रोशन ने उन्हें असिस्टेंट डायरेक्टर रखा हुआ था। उन्होंने कई सावों तक अपने पिता की फिल्मों के सेट्स पर काम किया था। इतना ही नहीं एक्टर ने सेट्स पर झाड़ू तक लगाने का काम किया था। वो स्टार्स के लिए चाय भी ले जाया करते थे। राकेश रोशन के पिता का उद्देश्य उन्हें सबकुछ शुरुआत से सिखाना था। 

37

ऋतिक रोशन ने राकेश के द्वारा बनाई गई फिल्म 'करण अर्जुन' में भी बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। इसके बारे में बताया जाताहै कि राकेश रोशन ने उन्हें सेट्स पर कोई आरामदायक समय नहीं दिया था। इस बारे में राकेश ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि वो ऋतिक को बड़ी सीख देना चाहते थे। 

47

जब राकेश रोशन से बेटे को काम सिखाने को लेकर पूछा गया था तो उन्होंने कहा कि 'ये वो एक्सपीरियंस था, जो उन्होंने ऋतिक को ये सिखाने के लिए और एहसास दिलाने के लिए दिया कि उनके पिता जिंदगी में इतना आगे कैसे आए। वो करियर शुरुआती दिनों में खुद भी असिस्टेंट डायरेक्टर थे।'

57

'वो बेटे ऋतिक को सिखाना चाहते थे कि कैमरा के पीछे और सेट्स पर क्या होता है। जैसे लोग क्या बात करते हैं, जब एक्टर देर से आता है, जब लंच और डिनर अच्छे नहीं होते, जब चीजें सिर्फ आराम के बारे में नहीं होतीं।'

67

अगर ऋतिक के पहले रोल की बात की जाए तो उन्होंने अपने दादा की फिल्म में काम किया था। तब उनकी उम्र महज 6 साल थी। ऋतिक रोशन के दादा ओम प्रकाश ने उन्हें फिल्म 'आशा' में रोल दिया था। इसके बदले उन्हें 100 रुपए मेहनताना भी मिला था। ये ऋतिक की पहली कमाई थी। 

77

आज के समय में ऋतिक रोशन एक सुपरस्टार हैं और वो करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। उन्होंने 'कहो न प्यार है' के अलावा 'धूम 2', 'अग्निपथ', 'जोधा अकबर', 'कृष', 'वॉर' संग कई सुपरहिट फिल्में दी है। इसके अलावा वो एक सोशल वर्कर के लिए भी जाने जाते हैं। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos