ऋतिक रोशन की इन 6 फिल्मों के आगे ढेर Vikram Vedha, नहीं तोड़ पाई BOX OFFICE पर बना ये रिकॉर्ड

Published : Oct 05, 2022, 07:10 AM ISTUpdated : Oct 05, 2022, 04:23 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म विक्रम वेधा (Vikram Vedha) सिनेमाघरों में रिलीज तो हो गई है लेकिन इसे वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा, जिसकी उम्मीद थी। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डाले तो इसके हालात अच्छे नहीं है। 175 करोड़ की इस फिल्म ने पहले वीकेंड पर 36.94 करोड़ का कलेक्शन किया, जो कि क्रिटिक्स के हिसाब से काफी कम है। जबकि ऋतिक की टॉप 10 फिल्मों की बात करें तो इनमें से 6 ऐसी है, जिसका वीकेंड कलेक्शन विक्रम वेधा से कहीं ज्यादा है। इसमें से एक फिल्म वॉर का वीकेंड कलेक्शन जान पसीने छूट जाएंगे। वॉर ने महज 3 दिन में ही 166.25 करोड़ रुपए की कमाई कर डाली थी, जो विक्रम वेधा ने रिलीज से लेकर अब तक नहीं की। नीचे पढ़ें ऋतिक रोशन की विक्रम वेधा उनकी ही कौन-कौन की फिल्मों से वीकेंड कलेक्शन में मात खा गई...

PREV
19
ऋतिक रोशन की इन 6 फिल्मों के आगे ढेर Vikram Vedha, नहीं तोड़ पाई BOX OFFICE पर बना ये रिकॉर्ड

सबसे पहले बात करते है फिल्म वॉर की। 2019 में आई इस फिल्म ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही धमाका कर दिया था। टाइगर श्रॉफ के साथ वाली इस फिल्म ने पहले वीकेंड पर 166.25 करोड़ का बिजनेस किया था।

29

2014 में आई ऋतिक रोशन की फिल्म बैंग बैंग ने भी सिनेमाघरों में खूब हंगामा किया था। कैटरीना कैफ के साथ वाली इस फिल्म ने 3 दिन में 94.13 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

39

अमिताभ बच्चन की फिल्म अग्निपथ के रीमेक में ऋतिक रोशन ने काम किया था। प्रियंका चोपड़ा के साथ वाली ये 2012 में आई इस फिल्म ने 67.50 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।

49

ऋतिक रोशन की फिल्म मोहनजो दारो 2016 में रिलीज हुई थी। पूजा हेगड़े के साथ वाली इस फिल्म ने पहले वीकेंड पर 30.54 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।

59

ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 3 का भी असर सिनेमाघरों में देकने को मिला। प्रियंका चोपड़ा के साथ वाली इस फिल्म ने पहले वीकेंड पर 72.08 करोड़ रुपए कमाए थे। ये फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी।
 

69

2011 में आई फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा ने पहले वीकेंड पर 28.25 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ फरहान अख्तर, अभय देओल, कैटरीना कैफ लीड रोल में थे। 

79

2017 में आई यामी गौतम और ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल ने भी पहले वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन किया था। फिल्म ने 3 दिन में 67.46 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। हालांकि, फिल्म उतनी सफल नहीं रही थी। 

89

बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई फिल्म सुपर 30 ने भी पहले वीकेंड अच्छी कमाई की थी। 2019 में आई इस फिल्म ने 50.76 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म में ऋतिक के साथ मृणाल ठाकुर लीड रोल में थी। 

99

2010 आई फिल्म काइट्स ने पहले वीकेंड पर 30.50 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। ऋतिक रोशन और बारबरा मोरी की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। 

 

ये भी पढ़ें
BIGG BOSS 16 के घर में रहने इस एक्ट्रेस ने वसूली सबसे तगड़ी फीस, इन 2 को करना पड़ा इतने कम में संतोष

7 वजह जिसके कारण BOX OFFICE पर सुपरफ्लॉप हो सकती है प्रभास-सैफ अली खान की 500 करोड़ की Adipurush

हिला कर रख दिया इस मूवी ने BOX OFFICE, 10 दिन में कमाए इतने बन जाए Vikram Vedha जैसी 4 फिल्में

500 करोड़ की इस मूवी ने BOX OFFICE पर मचाया जो बवाल, उसके आगे अक्षय-SRK-आमिर की फिल्में फुस्स

10 PHOTOS में देखें करीना कपूर की ननद का आलीशान घर, कोने-कोने से झलकता है नवाबी अंदाज

FLOP आमिर-अक्षय-रणबीर से इस मामले में पीछे ऋतिक-सैफ, जानें BOX OFFICE पर इन 10 फिल्मों का हाल

Recommended Stories