PHOTOS: अरुणिता कांजीलाल से सयाली कांबले तक, बिन मेकअप ऐसी दिखती हैं इंडियन आइडल की ये 6 कंटेस्टेंट

Published : Aug 03, 2021, 01:44 PM IST

मुंबई। सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल का सीजन 12 (Indian Idol 12) अब अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। शो का ग्रैंड अक्सर फिनाले इसी महीने 15 अगस्त को होगा। बता दें कि इस बार इंडियन आइडल में 15 कंटेस्टेंट सिलेक्ट हुए थे, जिनमें 6 फीमेल कंटेस्टेंट थीं। इनमें अरुणिता कांजीलाल, शनमुख प्रिया, सयाली कांबले, अंजली गायकवाड़, अनुष्का बनर्जी और शिरीष भागवतुला शामिल थीं। ये सभी फीमेल कंटेस्टेंट परफॉर्म करते वक्त बेहद खूबसूरत दिखती हैं। हालांकि, इन्हें बिन मेकअप के बहुत ही कम लोगों ने देखा है। इस पैकेज में हम बता रहे हैं इंडियन आइडल 12 की कंटेस्टेंट का बिन मेकअप लुक।

PREV
16
PHOTOS: अरुणिता कांजीलाल से सयाली कांबले तक, बिन मेकअप ऐसी दिखती हैं इंडियन आइडल की ये 6 कंटेस्टेंट

अरुणिता कांजीलाल : 
इंडियन आइडल की मशहूर कंटेस्टेंट अरुणिता कांजीलाल (Arunita Kanjilal) कोलकाता की रहने वाली हैं। वो जी बांग्ला टीवी शो सारेगामापा लिटिल चैम्प 2013 की विनर भी रह चुकी हैं। अरुणिता के साथ अक्सर उत्तराखंड के रहने वाले पवनदीप राजन का नाम जोड़ा जाता है। 

26

शनमुख प्रिया : 
कंटेस्टेंट शनमुखप्रिया (Shanmukhapriya) विशाखापट्नम की रहने वाली हैं। शनमुख को योडलिंग क्वीन भी कहा जा रहा है। वो एक म्यूजिकल फैमिली से आती हैं। उनकी मां और पिता दोनों ही म्यूजिकल टीचर हैं। उनके पिता श्रीनिवास कुमार एक वीणा प्लेयर हैं। शनमुख 5 साल की उम्र से गाना गा रही हैं।

36

सायली कांबले :
सायली कांबले (Sayli Kamble) मुंबई की रहने वाली हैं। उनके पिता कोरोना काल में कोविड मरीजों के लिए एंबुलेंस चला रहे हैं। वे भारतीय नौसेना के साथ काम करते हैं। ऐसे में उन्हें भी एक कोविड वॉरियर कहा जा सकता है, जो इस मुश्किल समय में सभी की मदद कर रहे हैं। सयाली इंडियन आइडल के मंच से अपने पिता के हर सपने को पूरा करना चाहती हैं। 

46

शिरीषा भागवतुला : 
शिरीषा भागवतुला आंध्र प्रदेश के विशाखापट्नम की रहने वाली हैं। शिरीषा भी शो से एलिमिनेट हो चुकी हैं। दरअसल, शिरीषा को बेहद कम वोट्स मिले थे, जिसके चलते वो एलिमिनेट हो गईं। 

56

अंजलि गायकवाड़ : 
अंजलि गायकवाड़ (Anjali Gaikwad) महाराष्ट्र के अहमदनगर की रहने वाली हैं। वो इंडियन आइडल से एलिमिनेट हो चुकी हैं। शुरू के 2-3 महीने अंजलि को काफी कॉम्पलीमेंट्स मिले थे लेकिन जैसे-जैसे शो आगे बढ़ता गया तो उनकी फैन फॉलोइंग कम हो गई। हालांकि उनके बाहर होने पर फैंस काफी नाराज हुए थे। 
 

66

अनुष्का बनर्जी : 
चंडीगढ़ की रहने वाली अनुष्का बनर्जी कम वोटों के चलते इंडियन आइडल से मार्च में ही बाहर हो गई थीं। बता दें अनुष्का को सोशल एंग्जायटी की बीमारी है। हालांकि, इस दौरान शो की जज नेहा कक्कड़ ने उनका बहुत साथ दिया। अनुष्का बनर्जी को कई बार अपनी परफॉर्मेंस के दौरान एंग्जायटी अटैक का सामना करना पड़ा था। 
 

Recommended Stories