मलाइका ने इस शख्स की गोद में बैठ दिया कातिलाना पोज, सोहेल खान के घर हुई पार्टी में यूं एन्जॉय करते दिखे Celebs

Published : Aug 01, 2021, 07:17 PM IST

मुंबई। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर बॉलीवुड की ग्रैंड पार्टियों में नजर आती हैं। हाल ही में मलाइका फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) के साथ पार्टी एन्जॉय करती नजर आईं। इस दौरान मलाइका मनीष की गोद में बैठकर पोज देती दिखीं। पार्टी में मलाइका अरोड़ा ने ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस पहनी थी। इस दौरान उन्होंने वर्साचे के व्हाइट ब्रालेट के साथ, ब्लैक ट्राउजर और ब्लैक लेदर जैकेट कैरी किया था। इस आउटफिट में मलाइका बेहद बोल्ड और ग्लैमरस दिख रही थीं। अपने लुक को उन्होंने हाई एंड बेल्ट गोल्डन पेंडेंट से कम्प्लीट किया था। 

PREV
18
मलाइका ने इस शख्स की गोद में बैठ दिया कातिलाना पोज, सोहेल खान के घर हुई पार्टी में यूं एन्जॉय करते दिखे Celebs

बता दें कि ये पार्टी सोहेल खान की पत्नी सीमा खान ने अपने घर पर दी थी। इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा अपनी बहन अमृता अरोड़ा से साथ पहुंची थीं। पार्टी में मलाइका का अंदाज देख लोग सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। 

28

मलाइका अरोड़ा के इस किलर लुक पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- लेडी इज ऑन फायर। वहीं एक और शख्स ने कमेंट करते हुए कहा- हॉट मलाइका आंटी। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही मलाइका बेहद टाइट ड्रेस में नजर आई थीं। तब भी लोगों ने उनकी ड्रेस पर खूब कमेंट किए थे।

38

सोशल मीडिया यूजर्स के साथ ही करण जौहर ने भी मलाइका और मनीष मल्होत्रा की फोटो इंस्टा स्टोरी पर शेयर की। इसके साथ ही करण जौहर ने दोनों को अच्छा कॉम्बो बताया। 

48

करण जौहर ने मलाइका अरोड़ा की एक ग्रुप फोटो भी शेयर की है। इस तस्वीर में मलाइका के अलावा उनकी बहन अमृता अरोड़ा, सीमा खान और संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर नजर आ रहे हैं। 

58

इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा के साथ उनके बेटे अरहान खान भी पहुंचे थे। इस दौरान अरहान भी ब्लैक जैकेट और व्हाइट टी-शर्ट में नजर आए। अरहान खान कार में ही स्पॉट हुए। बता दें कि तलाक के बाद अरहान अपनी मम्मी के साथ ही रहते हैं। 
 

68

सीमा खान के घर पहुंचते ही मलाइका अरोड़ा वहां एक डॉगी के साथ खेलती और उसे प्यार से पुचकारती नजर आईं। बता दें कि मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने पेट डॉग को सैर कराते हुए नजर आती हैं। 
 

78

सीमा खान के घर हुई पार्टी के लिए छोटी बहन अमृता अरोड़ा के साथ कार में जातीं मलाइका। बता दें कि मलाइका को बॉलीवुड की ग्रैंड पार्टीज के लिए जाना जाता है। हालांकि, इस पार्टी में मलाइका के ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर कहीं नजर  नहीं आए। 
 

88

पार्टी के दौरान मनीष मल्होत्रा के साथ सोहेल खान की पत्नी सीमा खान और अमृता अरोड़ा। बता दें कि सीमा खान की संजय कपूर की पत्नी महीप के अलावा मलाइका और उनकी बहन अमृता से बेहद क्लोज बॉन्डिंग है। ये सभी अक्सर पार्टी करते नजर आते हैं। 

Recommended Stories