एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड सेलेब्स आए दिन कहीं न कहीं स्पॉट होते हैं। कभी कोई जिम के बाहर नजर आता है तो कभी कोई इवेंट में पैपराजी से घिरा रहता है। इसी बीच बुधवार को भी कई सेलेब्स अलग-अलग जगहों पर स्पॉट हुए। जान्हवी कपूर जहां एक इवेंट में नजर आईं। वहीं सैफ अली खान अपने घर के बाहर दिखे। काजोल जिम से बाहर निकलते हुए कैप्चर हुईं तो वहीं कृति सेनन जुहू में सैलून के बाहर स्पॉट हुईं। इन स्टार्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। नीचे देखें उन सेलेब्स की फोटोज, जो सोमवार के अलग-अलग जगहों पर स्पॉट हुए...
जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर मुंबई स्थित एक ग्रैंड लॉन्च इवेंट में पहुंचीं। इस मौके पर वे ऑरेंज डीप नेक बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने मैचिंग पंप्स पेयर किए। जान्हवी के इस लुक की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही हैं।
25
कृति सेनन
कृति सेनन जुहू स्थित एक सैलून के बाहर नजर आईं। वे ऑल व्हाइट आउटफिट्स में स्पॉट हुईं। इसके साथ उन्होंने स्पोर्ट्स शूज और बैग पेयर किया।
35
काजोल
काजोल मुंबई स्थित एक जिम के बाहर नजर आईं। वे ब्लैक फ्लेयर्ड ट्राउजर और फिटेड टी-शर्ट टॉप में दिखाई दीं। उनके इस लुक ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा।
45
एली एवराम
एली अवराम एक डबिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट हुईं। इस मौके पर वे पिंक एंड व्हाइट फ्लोरल प्रिंटेड सूट में नजर आईं।
55
सैफ अली खान-तैमूर
डेनिम ब्लू जींस के साथ पिंक टी-शर्ट पेयर करके घर से निकले सैफ अली खान के साथ उनके बेटे तैमूर अली खान भी नजर आए। तैमूर यहां ब्लैक एडं व्हाइट आउटफिट्स में लॉलीपॉप एंजॉय करते हुए दिखे।