मुंबई. कोरोना महामारी के बीच बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोग अपने-अपने दिनचर्या में बिजी हैं। कोरोना गाइडलाइंस को फॉलो करते हुए ये अपने काम में मशगूल दिखाई दे रहे हैं। किसी सेलेब्स को शूटिंग पर जाते देखा जा रहा है तो किसी को जिम में पसीने बहाते हुए। तो कोई सैलून के बाहर स्पॉट किया जा रहा है। अपने बिजी शेड्यूल में से टाइम निकालकर सेलेब्स अपनों से मिलने भी पहुंच रहे हैं। इसी में एक नाम जाह्नवी कपूर (Janhvi kapoor) का भी है। इन्हें अर्जुन कपूर (Arjun kapoor) के घर के बाहर स्पॉट किया गया। वहीं आमिर खान को भी अलग अवतार में पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद किया। आइए नीचे देखते हैं किस सेलेब्स को किस अंदाज में कैमरे में कैद किया गया...
जाह्नवी कपूर अपनी बहन खुशी कपूर के साथ कोरोना पॉजिटिव हो गई थी। इसी दौरान अर्जुन कपूर भी कोरोना के शिकार हो गए थे। अब सब कोरोना निगेटिव हो चुके हैं। ऐसे में इन्हें घर के बाहर देखा जा रहा है। जाह्नवी कपूर 18 दिसंबर को अर्जुन कपूर के घर के बाहर कैमरे में कैद हुई।
27
बोनी कपूर की लाडली जाह्नवी कपूर ने ग्रीन कलर का शॉर्ट्स और व्हाइट टीशर्ट पहन रखा था। स्पॉट शूज के साथ उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ रखा था। शॉर्ट ड्रेस वाले लुक में वो बेहद ही हॉट लग रही थी। उन्होंने चेहरे पर मास्क लगा रखा था।
37
जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास ‘गुड लक जेरी’ और ‘दोस्ताना 2’ है। इसके अलावा वह बोनी कपूर के प्रोडक्शन की फिल्म ‘मिली’ में नजर आएंगी।
47
वहीं जाह्नवी की बहन खुशी को जुहू में स्पॉट किया गया। वो व्हाइट टी शर्ट और ब्लू डेनिम में नजर आई। चेहरे पर उन्होंने मास्क लगा रखा था। बोनी कपूर की छोटी बेटी भी बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार हैं। वह जोया अख्तर की फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखेंगी।
57
मलाइका अरोड़ा बेहद ही स्टाइल लुक में नजर आई। इन्हें पैपराजी के कैमरे ने खार में स्थित एक सैलून के बाहर स्पॉट किया। उन्होंने ग्रीन कलर की शॉर्ट ड्रेस पहन रखी थी। इसके साथ ही उन्होंने स्पॉट शूज पहन रखा था।
67
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir khan) को बांद्रा डबिंग स्टूडियो के बाहर पैपराजी ने देखा। उन्होंने हाफ पैंट और व्हाइट टी-शर्ट पहन रखा था। आमिर बेहद ही स्मार्ट लग रहे थे। अभिनेता इन दिनों अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में बिजी हैं।
77
वहीं, बोल्ड एक्ट्रेस पूनम पांडेय को लोखंडवाला में स्पॉट किया गया। उन्होंने व्हाइट आउटफिट पहन रखा था। जबकि बालों का जुड़ा बना रखा था। वो खूबसूरत लग रही थी। पूनम पांडे को मॉडलिंग की दुनिया में पहचान साल 2011 में कैलेंडर गर्ल्स की मॉडल के तौर पर मिली थी।उन्होंने ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म नशा से की थी। अदाकारा भारत की पहली मोबाइल ओनली अडल्ट फिल्म 'द वीकेंड' लेकर आई हैं।