Janmashtami Special: कृष्ण बन घर-घर फेमस हुए ये 7 कलाकार, इन तीन को तो आज भी भगवान का अवतार मानते हैं लोग

मुंबई। कृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami) का त्योहार (30 अगस्त) आज देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। जगह-जगह पर दही हांडी के आयोजन किए गए हैं। इसके साथ ही अलग-अलग शहरों में कृष्णलीला भी हो रही है। रात 12 बजे मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। वैसे, पर्दे की बात करें तो बचपन से ही हमने TV पर आने वाले सीरियल कृष्णा (Krishna) में स्वप्निल जोशी और महाभारत में नितीश भारद्वाज के रूप में भगवान को देखा है। इन कलाकारों की छवि मन में ऐसी बसी है कि लोग आज भी इन्हें कृष्ण का अवतार ही मानते हैं। जन्माष्टमी के मौके पर हम बता रहे हैं कृष्ण का रोल निभा चुके ऐसे ही एक्टर्स के बारे में। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 30, 2021 6:51 AM IST

17
Janmashtami Special: कृष्ण बन घर-घर फेमस हुए ये 7 कलाकार, इन तीन को तो आज भी भगवान का अवतार मानते हैं लोग

धृति भाटिया : 
सीरियल : जय श्री कृष्ण

TV पर नटखट बाल कृष्ण के रोल की बात करें तो हमारे दिमाग में धृति भाटिया का ही नाम सबसे पहले आता है। 'जय श्री कृष्णा' में 2 साल के कृष्ण की भूमिका में आने वाला वह नटखट बच्चा असल में एक लड़की थी। रातोंरात इस किरदार ने धृति को पॉपुलर बनाया। धृति ने 'माता की चौकी' में छोटी दुर्गा का रोल भी किया है। धृति टीवी सीरियल 'प्यार को क्या नाम दूं' में बबली का रोल कर चुकी हैं।

27

स्वप्निल जोशी
सीरियल : कृष्णा

रामानंद सागर मशहूर टीवी सीरियल 'कृष्णा' में भगवान कृष्ण का रोल निभाने वाले स्वप्निल जोशी को कौन नहीं जानता। स्वप्निल को कृष्ण के रोल में देखने के बाद लोगों के मन में उनकी ऐसी छवि बन गई है कि वो बस उन्हें उसी रोल में देखना चाहते हैं। स्वप्निल ने 'उत्तर रामायण' में 9 साल की उम्र में 'कुश' का किरदार भी निभाया था। स्वप्निल ने 2005 में डेंटिस्ट अपर्णा जोशी से शादी की। लेकिन 2009 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने 2011 में लीना आराध्ये से दूसरी शादी की। लीना भी पेशे से डेंटिस्ट हैं।

37

नितीश भारद्वाज 
सीरियल : महाभारत 

बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में नितीश भारद्वाज ने 'कृष्ण' का रोल निभाया था। इसके बाद उन्होंने विष्णु पुराण और दूसरे सीरियल में भी काम किया। कम ही लोग जानते होंगे कि नितीश एक्टर होने के साथ ही साथ वेटेरनरी सर्जन भी हैं। नितीश ने दो शादियां की हैं। उनके दो बच्चे हैं, जो उनकी पूर्व पत्नी मोनिशा पाटिल के साथ रहते हैं। नितीश ने दूसरी शादी मप्र कैडर की आईएएस स्मिता गाटे से की है। 

47

सर्वदमन डी बनर्जी 
सीरियल : कृष्णा 

टीवी सीरियल 'कृष्णा' में कृष्ण के रोल में नजर आए सर्वदमन को लोग रियल लाइफ में भी कृष्ण की तरह पूजने लगे थे। सर्वदमन ने 1983 में आई फिल्म 'आदि शंकराचार्य' में भी लीड रोल किया था। इस फिल्म को नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला था। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के रहने वाले सर्वदमन ने पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट से ग्रैजुएशन किया है। सर्वदमन अब ऋषिकेश में एक एनजीओ चलाते हैं और वहीं बच्चों को मेडिटेशन सिखाते हैं।

57

सौरभ राज जैन : 
सीरियल : महाभारत 

2013 में बने सीरियल 'महाभारत' में सौरभ राज जैन ने कृष्ण का रोल किया था। दिल्ली बेस्ड सौरभ इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएट हैं। सौरभ ने सिंबायोसिस यूनिवर्सिटी पुणे से MBA किया है। सौरभ को फुटबॉल बहुत पसंद है। 'महाभारत' में काम करने से पहले उन्होंने 'कसम से', 'यहां मैं घर-घर खेली', 'परिचय', 'देवों के देव महादेव' और 'उतरन' में भी काम किया है। 

67

सौरभ पांडे 
सीरियल : सूर्यपुत्र कर्ण 

टीवी सीरिलय ‘सूर्यपुत्र कर्ण’ में  भगवान श्रीकृष्ण का रोल सौरभ पांडे ने निभाया था। सूर्यपुत्र कर्ण में भगवान कृष्ण का रोल करने के लिए पहले एक्टर हिमांशु सोनी से बात की गई थी। हालांकि, कुछ कारणों के चलते उन्होंने यह रोल नहीं किया और बाद में ये सौरभ पांडे को मिल गया। उन्होंने इसे बेहतरीन तरीके से निभाया। 

77

एनटी रामाराव 
कई फिल्मों में श्रीकृष्ण का रोल

तेलुगु फिल्मों के जाने-माने एक्टर एनटी रामाराव ने कई फिल्मों में भगवान कृष्ण का रोल किया है। इनमें 1962 में आई 'श्रीकृष्णार्जुनयुद्धम', 1964 में आई तमिल फिल्म 'कर्नन' और 1977 में आई 'दानवीर सूर कर्ण' शामिल हैं। फिल्मों में करियर के बाद एनटी ने पॉलिटिक्स में एंट्री ली और 1982 में तेलुगुदेशम पार्टी बनाई। 1983 में वो पहली बार आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री बने। 1968 में उन्हें पद्मश्री से नवाजा गया। जूनियर एनटीआर उनके पोते हैं। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos