मुंबई। पनामा पेपर लीक केस (Panama Papers Leak Case) में ईडी (Ed) ने सोमवार को अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) से पूछताछ की। एक तरफ दिल्ली में ईडी के दफ्तर में ऐश्वर्या से जांच एजेंसी तीखे सवाल कर रही थी तो वहीं दूसरी ओर, ऐश्वर्या राय की सास जया बच्चन (Jaya Bachchan) राज्यसभा में सरकार पर अपना गुस्सा निकाल रही थीं। अपनी बहू ऐश्वर्या के खिलाफ एक भी शब्द न सुनने वाली जया बच्चन ने केंद्र सरकार को कोसते हुए कहा- मैं शाप देती हूं कि BJP के बुरे दिन जल्द शुरू होने वाले हैं। वैसे, बहू पर जब भी कोई आंच आती है तो जया बच्चन अक्सर अपना आपा खो बैठती हैं। पहले भी उन्होंने एक फोटोग्राफर को जमकर फटकार लगाई थी। इस वजह से फोटोग्राफर पर भड़की थीं जया बच्चन..
बता दें कि ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की अपनी सास जया बच्चन (Jaya Bachchan) से काफी क्लोज बॉन्डिंग है। जया हमेशा अपनी बहू ऐश्वर्या का पक्ष लेती हैं और उन्हें डिफेंस भी करती हैं। कई बार तो वो उन्हें डिफेंस भी करती हैं। जया को बहू के खिलाफ एक शब्द सुनना भी मंजूर नहीं है।
28
दरअसल, एक बार किसी पार्टी के दौरान जया (Jaya Bachchan) और ऐश्वर्या (Aishwarya Rai) साथ पहुंचीं। तभी किसी फोटोग्राफर ने ऐश्वर्या राय को 'ऐश ऐश' कहकर पीछे से आवाज दी। इस पर जया बच्चन उस फोटोग्राफर पर भड़क गईं और बोलीं 'क्या ऐश ऐश बुला रहे हो, ऐश्वर्या जी या मिसेज बच्चन कहो।
38
इतना ही नहीं, जया बच्चन (Jaya Bachchan) बहू को लेकर काफी पजेसिव भी हैं। उन्हें यह बात बिल्कुल भी पसंद नहीं कि ऐश्वर्या के बारे में कोई कुछ गलत कहे। एक बार तो उन्होंने शाहरुख खान (Shahrukh Khan) को थप्पड़ तक मारने की बात कह दी थी क्योंकि उन्होंने ऐश के लिए कुछ गलत कह दिया था।
48
ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai) अपनी मदर-इन-लॉ जया बच्चन (Jaya Bachchan) के साथ कई बार नजर आ चुकी हैं। ऐश्वर्या और उनकी सास जया बच्चन के रिश्तों को लेकर अक्सर मीडिया में खबरें आती रहती हैं। लेकिन दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद क्लोज बॉन्डिंग शेयर करती हैं।
58
सास जया बच्चन (Jaya Bachchan) बहू ऐश्वर्या (Aishwarya Rai) की पेरेंटिंग स्किल्स की तारीफ भी कर चुकी हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे वो आराध्या का हर काम खुद करती है। आराध्या के जन्म के बाद एक इंटरव्यू के दौरान जया ने कहा था कि वे चाहती हैं कि ऐश्वर्या बाहर जाना शुरू करें, लेकिन वो आराध्या की देखभाल के लिए किसी पर भरोसा ही नहीं करती।
68
जया बच्चन (Jaya Bachchan) ने इस दौरान ये भी बताया था कि वो कभी-कभी ऐश्वर्या को चिढ़ाती भी हैं कि आराध्या बहुत लकी है कि मिस वर्ल्ड उसकी नर्स है। जया बच्चन के मुताबिक, ऐश्वर्या नैनी या मेड किसी के भी भरोसे आराध्या को नहीं छोड़ती है।
78
जया बच्चन के मुताबिक, आराध्या (Aaradhya Bachchan) की हाइट भी अच्छी है। उसे अपनी मां और पिता दोनों के लुक्स मिले हैं। उसके लुक्स को लगातार उसके पेरेंट्स के लुक्स से कम्पेयर किया जाता रहा है। उससे ऐश्वर्या की सुंदरता की बराबरी की उम्मीद भी की जाती है।
88
बता दें कि ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) को अपनी बहू बनाने से पहले जया बच्चन ने एक इंटरव्यू में उनकी तारीफ करते हुए कहा था- हां, मैं चाहती थी कि मेरा बेटा उससे शादी करे। मैं ऐसी लड़की से उसकी शादी करना चाहती थी, जिसमें सभी घरेलू संस्कार हों। ऐश्वर्या जितनी खूबसूरत है, उतनी ही जमीन से जुड़ी हुई भी है।