एंटरटेनमेंट डेस्क. जॉन अब्राहम (John Abraham) आज यानी 17 दिसंबर को अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 1972 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई में की और एमबीए की डिग्री एमईटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से हासिल की। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। कई फैशन शो में रैम्प वॉक करने के साथ उन्होंने एक पंजाबी म्यूजिक वीडियो में काम किया। उन्होंने 2003 में फिल्म जिस्म से बॉलीवुड में कदम रखा। उनकी पहली ही फिल्म हिट रही है। वहीं, उनके पिछले 10 साल के करियर की बात करें तो उन्होंने करीब 18 फिल्मों में काम किया, लेकिन इनमें से ज्यादातर बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। जॉन अब्राहम के जन्मदिन के मौके पर आपको उनके पिछले 10 साल के करियर ग्राफ के बारे में बताने जा रहे हैं, पढ़ें नीचे...
जॉन अब्राहम ने अपने 19 साल के करियर के हिट और फ्लॉप दोनों ही तरह की फिल्मों में काम किया। उन्हें ज्यादातर एक्शन पैक्ड फिल्मों में देखा गया।
29
2012 में आई मल्टीस्टारर फिल्म हाउसफुल 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। फिल्म ने करीब 186 करोड़ रुपए का बिजनेस किया।
39
2013 में जॉन अब्राहम फिल्म रेस 2, आई मी और मैं, शूट आउट एट वडाला, मद्रास कैफे जैसी फिल्मों में नजर आए। इसमें रेस 2 ही हिट रही। 94 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 161 करोड़ रुपए की कमाई की। आई मी और मैं फ्लॉप साबित हुई, वहीं, शूट आउट एट वडाला (82 करोड़) और मद्रास कैफे (67 करोड़) एवरेज रही।
49
2015 में उनकी फिल्म वेलकम बैक आई। ये फिल्म अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम का सीक्वल थी। ये फिल्म सेमी हिट रही, 88 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 169 करोड़ का कारोबार किया।
59
2016 में आई जॉन अब्राहम की फिल्म रॉकी हैंडसम, ढिशूम, फोर्स 2 रिलीज हुईं। इनमें से 61 करोड़ के बजट में बनी ढिशूम एवरेज रही, जिसने 120 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। बाकी दोनों फिल्में फ्लॉप साबित हुई।
69
जॉन अब्राहम की 2018 में परमाणु और सत्यमेव जयते। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया। 35 करोड़ के बजट में परमाणु ने जहां 91.38 करोड़ का बिजनेस किया तो 38 करोड़ के बजट वाली सत्यमेव जयते ने 110 करोड़ रुपए की कमाई की।
79
2019 में रोमियो अकबर वाल्टर, बाटला हाउस, पागलपंती और मुंबई सागा रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर ये चारों ही फिल्मों सुपरफ्लॉप साबित हुई। रिपोर्ट्स की मानों तो इन फिल्मों को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया था। फिल्म से मेकर्स को करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ा था।
89
2021 में जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते 2 रिलीज हुई। हालांकि, इस फिल्म पहले पार्ट की तरह रिस्पॉन्स नहीं मिला। 97 करोड़ के बजट में इस फिल्म ने 17.29 करोड़ का ही बिजनेट कर पाई।
99
इस साल यानी 2022 में जॉन की फिल्म अटैक और एक विलेन रिटर्न्स रिलीज हुई। 80 करोड़ के बजट वाली अटैक बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। इसने 22.07 करोड़ का कारोबार किया। वहीं, एक विलेन रिटर्न्स भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। 80 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 68.64 करोड़ रुपए का बिजनेस किया।