जब पति से तलाक के बाद ब्वॉयफ्रेंड के बच्चे की मां बनने वाली थी एक्ट्रेस तो एक्स हसबैंड ने कही थी ये बात

Published : Jan 10, 2021, 01:38 PM ISTUpdated : Jan 10, 2021, 01:39 PM IST

मुंबई. रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में काम कर चुकी एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 10 जनवरी 1984 को पुदुचेरी में हुआ था। वो अपनी डिफरेंट च्वॉइस और जिंदगी में बोल्ड फैसलों के लिए जानी जाती हैं। डायरेक्टर अनुराग कश्यप से तलाक के बाद वो ब्वॉयफ्रंड Guy Hershberg के साथ रिलेशनशिप में हैं। वो ब्वॉयफ्रेंड की बेटी की मां बन चुकी है और मदरहुड इन्जॉय कर रही हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़ी इंटरेस्टिंग बातें बता रहे हैं...

PREV
17
जब पति से तलाक के बाद ब्वॉयफ्रेंड के बच्चे की मां बनने वाली थी एक्ट्रेस तो एक्स हसबैंड ने कही थी ये बात

पुदुचेरी में फ्रेंच पैरेंट्स के यहां जन्मी कल्कि केचलिन फ्रेंच सिटिजन हैं, लेकिन ज्यादातर उनका वक्त इंडिया में गुजरा है। मुंबई में आने के बाद कल्कि ने अनुराग कश्यप की फिल्म 'देव डी' का ऑडिशन दिया है। इस फिल्म के दौरान ही उनको और अनुराग को एक-दूसरे से प्यार हो गया और लिव-इन पार्टनर बन गए। 

27

3 साल की कोर्टशिप के बाद अनुराग और कल्कि ने 2011 में शादी कर ली। हालांकि, ये रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया। दोनों ने 2015 में तलाक ले लिया था। 

37

कल्कि ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब शादी हुई वो नासमझ थीं। उनकी उम्र महज 25 साल थी। अनुराग और वो दोनों अपने-अपने काम में बिजी हो गए और एक-दूसरे को वक्त नहीं दे पाए। 

47

कल्कि और अनुराग आपसी सहमति से अलग हो गए और दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं। कल्कि और अनुराग एक-दूसरे से अलग होने के बाद भी एक-दूसरे के सपोर्ट में खड़े रहते हैं। 

57

कल्कि ने करीना कपूर के टॉक शो में कहा था कि कभी-कभी आप एक इंसान को प्यार तो करते हैं पर उनके साथ रहना मुश्किल हो जाता है। 

67

अनुराग से अलग होने के बाद कल्कि Guy Hershberg के साथ रिलेशन में हैं और उनकी बेटी की मां बन चुकी हैं। कल्कि जब प्रेग्नेंट थीं तो अनुराग कश्यप ने उनका पैरेंट्स क्लब में स्वागत किया था। साथ ही कहा था कि कोई जरूरत हो तो कल्कि उन्हें बता सकती हैं। 

77

कल्कि प्यारी से बेटी की मां बन चुकी हैं और उसके साथ कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। कल्कि ने प्रेग्नेंसी के दौरान भी अपने कई फोटोशूट्स इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए थे। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories