
फिल्म : KGF Chapter 2
वर्ल्डवाइड कलेक्शन : लगभग 1235 करोड़ रुपए
बजट : लगभग 100 करोड़ रुपए
कन्नड़ भाषा की इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है और इसमें यश, संजय दत्त, रवीना टंडन जैसे स्टार्स की अहम भूमिका है।
फिल्म : RRR
वर्ल्डवाइड कलेक्शन : लगभग 1135 करोड़ रुपए
बजट : लगभग 450 करोड़ रुपए
डायरेक्टर एसएस राजामौली की यह फिल्म तेलुगु भाषा में बनी। फिल्म में राम चरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट की अहम भूमिका है।
फिल्म : पोन्नियिन सेल्वन- 1
वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 500 करोड़ रुपए
बजट : लगभग 250 करोड़ रुपए
फिल्म के डायरेक्टर मणि रत्नम हैं। इसमें विक्रम, ऐश्वर्या राय, कार्थी और तृषा कृष्णन की अहम भूमिका है।
फिल्म : ब्रह्मास्त्र पार्ट वन : शिवा
वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 430 करोड़ रुपए
बजट : लगभग 400 करोड़ रुपए
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस बॉलीवुड फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन अक्किनेनी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।
फिल्म : विक्रम
वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 424 करोड़ रुपए
बजट : लगभग 120 करोड़ रुपए
कमल हासन और विजय सेतुपति स्टारर इस तमिल फिल्म के डायरेक्टर लोकेश कनागराज हैं।
फिल्म : कांतारा
वर्ल्डवाइड कलेक्शन : लगभग 355 करोड़ रुपए
बजट : लगभग 16 करोड़ रुपए
इस कन्नड़ फिल्म के लेखक, डायरेक्टर और मुख्य अभिनेता ऋषभ शेट्टी हैं।
फिल्म : द कश्मीर फाइल्स
वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 337 करोड़ रुपए
बजट : लगभग 20 करोड़ रुपए
डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की इस हिंदी फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार जैसे स्टार्स की अहम भूमिका है।
फिल्म : भूल भुलैया 2
वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 262.5 करोड़ रुपए
बजट : लगभग 80 करोड़ रुपए
अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस हिंदी फिल्म में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू की अहम भूमिका है।
फिल्म : बीस्ट
वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 229 करोड़ रुपए
बजट : लगभग 150 करोड़ रुपए
इस तमिल फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार हैं और इसमें विजय और पूजा हेगड़े की मुख्य भूमिका है।
फिल्म : वलिमै
वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 212.8 करोड़ रुपए
बजट : लगभग 150 करोड़ रुपए
अजीत कुमार और हुमा कुरैशी स्टारर इस तमिल फिल्म को एच. विनोद ने निर्देशित किया है।
फिल्म : गंगूबाई काठियावाड़ी
वर्ल्डवाइड कलेक्शन :194 करोड़ रुपए
बजट : लगभग 125 करोड़ रुपए
संजय लीला भंसाली निर्देशित्त इस हिंदी फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं।
फिल्म : सरकारु वारी पाटा
वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 190.8 करोड़ रुपए
बजट : लगभग 100 करोड़ रुपए
परशुराम के निर्देशन में बनी इस तेलुगु फिल्म में महेश बाबू, कीर्ति सुरेश और महेश मांजरेकर की अहम भूमिका है।
फिल्म : भीमला नायक
वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 186.7 करोड़ रुपए
बजट : लगभग 90 करोड़ रुपए
सागर के. चंद्रा के निर्देशन में बनी इस तेलुगु फिल्म में पवन कल्याण और राणा दग्गुबती की महत्वपूर्ण भूमिका है।
फिल्म : राधे श्याम
वर्ल्डवाइड :148.6 करोड़ रुपए
बजट : लगभग 300 करोड़ रुपए
के. राधाकृष्ण कुमार के निर्देशन वाली इस तेलुगु फिल्म में प्रभास और पूजा हेगड़े की अहम भूमिका है।
फिल्म : जेम्स (I)
वर्ल्डवाइड कलेक्शन :143 करोड़ रुपए
बजट : लगभग 35 करोड़ रुपए
फिल्म में पुनीत राजकुमार और आर्या आनंद लीड रोल में हैं और इसका निर्देशन चेतन कुमार ने किया है।
फिल्म : जुग जुग जियो
वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 137.5 करोड़ रुपए
बजट : लगभग 100 करोड़ रुपए
इस हिंदी फिल्म के डायरेक्टर राज मेहता है, जबकि इसमें वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर ने निभाया है।
फिल्म : विक्रम वेधा
वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 135.5 करोड़ रुपए
बजट : लगभग 150 करोड़ रुपए
पुष्कर गायत्री ने इस हिंदी फिल्म का निर्देशन किया और ऋतिक रोशन और सैफ अली खान ने इसमें मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
फिल्म : लाल सिंह चड्ढा
वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 133.5 करोड़ रुपए
बजट : लगभग 180 करोड़ रुपए
आमिर खान और करीना कपूर स्टारर इस हिंदी फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है।
फिल्म : विक्रांत रोणा
वर्ल्डवाइड : 131.2 करोड़ रुपए
बजट : लगभग 80 करोड़ रुपए
सुदीप और निरुप भंडारी स्टारर इस कन्नड़ फिल्म का निर्देशन अनूप भंडारी ने किया है।
फिल्म : डॉन
वर्ल्डवाइड कलेक्शन :120.4 करोड़ रुपए
बजट : लगभग 40 करोड़ रुपए
सिवी चक्रवर्ती के निर्देशन में बनी इस तमिल फिल्म में शिव कार्तिकेयन और प्रियंका अरुलमोहन की अहम भूमिका है।
फिल्म : गॉडफादर
वर्ल्डवाइड कलेक्शन :119.9 करोड़ रुपए
बजट : लगभग 100 करोड़ रुपए
चिरंजीवी और सलमान खान स्टारर इस तेलुगु फिल्म का निर्देशन मोहन राजा ने किया है।
फिल्म : कार्तिकेय 2
वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 115 करोड़ रुपए
बजट : लगभग 25 करोड़ रुपए
चंदू मोंदेती के निर्देशन में बनी इस तेलुगु फिल्म में निखिल सिद्धार्थ, अनुपमा परमेश्वरन और अनुपम खेर की अहम भूमिका है।
फिल्म : तिरुचित्रमबालम
वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 114 करोड़ रुपए
बजट : लगभग 30 करोड़ रुपए
फिल्म में धनुष और नित्या मेनन लीड रोल में हैं, जबकि इसका निर्देशन मित्रन जवाहर ने किया है।
फिल्म : एतारक्कम तुनिंधावन
वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 109.4 करोड़ रुपए
बजट : लगभग 70 करोड़ रुपए
इस तमिल फिल्म के डायरेक्टर पांडीराज हैं। फिल्म में सूर्या और प्रियंका अरुलमोहन लीड रोल में हैं।
फिल्म : 777 चार्ली
वर्ल्डवाइड कलेक्शन :103.7 करोड़ रुपए
बजट : लगभग 15 करोड़ रुपए
इस कन्नड़ फिल्म को किरणराज के. ने डायरेक्ट किया है, जबकि फिल्म में मुख्य भूमिका रक्षित शेट्टी और चार्ली की है।
फिल्म : सरदार (तमिल)
वर्ल्डवाइड कलेक्शन : लगभग 100 करोड़ रुपए
बजट : लगभग 40 करोड़ रुपए
पीएस मित्रान के निर्देशन में बनी इस तमिल फिल्म में कार्थी और राशि खन्ना की मुख्य भूमिका है।
और पढ़ें...
SHOCKING: भीड़ ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस को घेरकर की बदसलूकी, VIRAL हो रहा VIDEO
मलाइका अरोड़ा की चाल ने किया लोगों को हैरान, VIRAL VIDEO देख पूछ रहे- इसे क्या हुआ?
FLOP होते ही अक्षय कुमार को दिखीं बॉलीवुड की खामियां, बोले- सफल होना है तो करना होगा यह काम
महेश बाबू के पिता कृष्णा अस्पताल में भर्ती, सुपरस्टार ने इसी साल अपनी मां और बड़े भाई को खोया