Published : Nov 20, 2021, 11:21 AM ISTUpdated : Nov 20, 2021, 11:24 AM IST
मुंबई। करीना कपूर (Kareena Kapoor) शनिवार सुबह मुंबई के बांद्रा इलाके में स्पॉट हुईं। इस दौरान करीना कपूर ब्लू कलर की ढीली-ढाली जींस और ग्रे टी-शर्ट में नजर आईं। इस दौरान करीना कपूर बिन मेकअप लुक में नजर आईं। हालांकि, उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था। इस लुक में करीना का चेहरा थोड़ा अजीब लग रहा था। बता दें कि करीना कपूर जल्द ही फिल्म 'लालसिंह चड्ढा' (Lal Singh Chaddha) में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ आमिर खान (Aamir Khan) काम कर रहे हैं। करीना के अलावा कुछ और सेलेब्स मुंबई की अलग-अलग जगहों पर स्पॉट हुए।
करीना कपूर ने खुले बालों के साथ ही अपने चेहरे पर ब्लैक गॉगल लगा रखा था। इस दौरान करीना के चेहरे पर कुछ सूजन सी नजर आई।
28
इससे पहले करीना कपूर (Kareena kapoor) शुक्रवार रात को पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और अपने दोनों बेटों तैमूर (Taimur) और जेह (Jeh) के साथ पटौदी पैलेस से वेकेशन मना कर मुंबई लौटीं।
38
हाल ही में खबरें आई थीं कि करीना-सैफ कुछ दिनों के लिए अपने आलीशान महल पटौदी पैलेस में रहने जा रहे हैं। दोनों ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग पूरी कर ली है और इसके बाद वो कुछ वक्त के लिए आराम करना चाहते थे।
48
एक्ट्रेस महिमा मकवाणा हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'अंतिम' के प्रमोशन के सिलसिले में बिग बॉस से सेट पर पहुंचीं। इस दौरान महिमा लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
58
हिना खान शुक्रवार रात को मुंबई एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट हुईं। इस दौरान हिना ने जींस और लाइट ग्रीन कलर की टी-शर्ट पहनी थी। हिना खान बिन मेकअप के बेहद अजीब लग रही थीं।
68
गुलशन कुमार की बहू दिव्या खोसला हाल ही में जॉन अब्राहम के साथ मुंबई के एक स्टूडियो के बाहर स्पॉट हुईं। दोनों अपनी फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' का प्रमोशन कर रहे हैं, जो 25 नवंबर को रिलीज होगी।
78
गुलशन कुमार की बहू दिव्या खोसला हाल ही में जॉन अब्राहम के साथ मुंबई के एक स्टूडियो के बाहर स्पॉट हुईं। दोनों अपनी फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' का प्रमोशन कर रहे हैं, जो 25 नवंबर को रिलीज होगी।
88
कॉमेडियन भारती सिंह शुक्रवार को गोरेगांव स्थित फिल्मसिटी स्टूडियो के बाहर स्पॉट हुईं। इस दौरान उनके पति हर्ष लिम्बाचिया भी साथ थे। भारती ने पति के हाथों में हाथ डालकर पोज दिए।