Published : Jul 25, 2020, 07:06 PM ISTUpdated : Jul 25, 2020, 07:22 PM IST
मुंबई। कोरोना वायरस का कहर पूरे महाराष्ट्र समेत मुंबई में भी बढ़ता ही जा रहा है। बच्चन फैमिली के संक्रमित होने के बाद से बॉलीवुड सेलेब्स काफी एहतियात बरत रहे हैं। हाल ही में करीना कपूर अपने 4 साल के बेटे तैमूर के साथ स्पॉट हुईं। इस दौरान करीना ने तैमूर का हाथ पकड़ रखा था और दोनों मास्क पहने नजर आए। इससे पहले बच्चे को घुमाने की वजह से करीना और सैफ को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था। वहीं मलाइका अरोड़ा भी घर के बाहर स्पॉट की गईं। इस दौरान मलाइका सूट में नजर आईं।