क्या आप जानते हैं क्या था करीना कपूर का असली नाम, जो दादा राज कपूर ने रखा था- 2 लोगों की वजह से बदलना पड़ा

मुंबई। करीना कपूर ( Kareena kapoor) 41 साल की हो गई हैं। 21 सितंबर, 1980 को मुंबई में पैदा हुईं करीना कपूर ने 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' (Refugee) से बॉलीवुड डेब्यू किया था। वैसे, ये बात कम ही लोगों को पता होगी कि करीना का नाम पहले कुछ और था। दरअसल, करीना कपूर के दादा यानी राज कपूर (Raj Kapoor) ने पहले अपनी पोती का नाम अपनी पसंद के मुताबिक रखा था। लेकिन ये नाम करीना के मम्मी-पापा को पसंद नहीं आया और उन्होंने बाद में अपनी बेटी का नाम अपनी पसंद के मुताबिक करीना कर दिया। आखिर पहले क्या नाम था करीना का.. 

Asianet News Hindi | Published : Sep 21, 2021 7:57 AM IST / Updated: Sep 21 2021, 02:02 PM IST

18
क्या आप जानते हैं क्या था करीना कपूर का असली नाम, जो दादा राज कपूर ने रखा था- 2 लोगों की वजह से बदलना पड़ा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीना कपूर के जन्म से 6 दिन पहले उनकी चचेरी बहन और ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा का जन्म हुआ था। चूंकि उस वक्त देशभर में गणपति उत्सव चल रहा था। ऐसे में दादा राज कपूर ने भगवान गणेश की पत्नियों रिद्धि और सिद्धि से इंस्पायर होकर रणबीर की बहन का नाम रिद्धिमा और करीना का नाम सिद्धिमा रखा था। 

28

ऋषि और नीतू कपूर ने जहां अपनी बेटी का नाम रिद्धिमा ही रहने दिया, वहीं उनके भैया-भाभी यानी रणधीर-बबीता को अपनी बेटी का नाम सिद्धिमा बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। फाइनली उन्होंने अपनी बेटी का नाम सिद्धिमा से बदलकर करीना कर दिया।  
 

38

बबीता ने अपनी छोटी बेटी का नाम करीना ही क्यों रखा, इसके पीछे भी दिलचस्प किस्सा है। जब बबीता प्रेग्नेंट थीं तो उस वक्त वो लियो टॉल्सटॉय की किताब 'अन्ना कारेनिना' पढ़ती थीं। इस किताब के टाइटल से प्रभावित होकर ही बबीता ने बेटी का नाम करीना रख दिया था। 

48

वैसे, कपूर खानदान की बेटियों करिश्मा और करीना कपूर के निक नेम भी हैं। करिश्मा कपूर को जहां लोलो कहा जाता है, वहीं करीना को बेबो के नाम से बुलाते हैं। रणधीर कपूर अपनी दोनों बेटियों का निकनेम फनी रखना चाहते थे। यही वजह है कि उन्होंने बेटियों के निक नेम कुछ हटके रखे।

58

2016 में करीना कपूर के बड़े बेटे के जन्म के बाद भी नाम को लेकर काफी विवाद हुआ था। दरअसल, करीना-सैफ ने बेटे का नाम तैमूर रखा। इस पर पाकिस्तानी मूल के लेखक तारेक फतेह ने करीना को टैग करते हुए ट्वीट किया था- आप या तो अनपढ़ हैं या घमंडी। बेटे का नाम तैमूर रखकर आपने ऐसा कर दिया है कि वो भारतीयों का नरसंहार करने वाले शख्स के नाम से जाना जाए।

68

वहीं, 2018 में एक मीडिया हाउस कॉन्क्लेव में करीना ने कहा था- मेरे अस्पताल जाने से एक रात पहले सैफ ने पूछा- क्या यह लड़का है? क्या तुम वाकई ऐसा चाहती हो? चलो उसका नाम बदलते हैं और उसे फैज बुलाते हैं। यह बहुत पोएटिक और रोमांटिक है। मैंने कहा- नहीं। अगर यह लड़का है तो मैं चाहती हूं कि मेरा बेटा फाइटर हो। तैमूर का मतलब फौलाद होता है और मैं फौलादी बेटा पैदा करूंगी। 

78

सैफ और करीना ने 16 अक्टूबर 2012 को मुंबई में शादी की थी। 20 दिसंबर 2016 को उनके बेटे तैमूर अली खान का जन्म हुआ। 12 अगस्त 2020 को सारा अली खान (सैफ और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी) के 25वें जन्मदिन पर सैफ-करीना ने ऐलान किया था कि वे दूसरी बार पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। इसके बाद करीना ने 21 फरवरी, 2021 को दूसरे बेटे जहांगीर को जन्म दिया।

88

बात अगर करीना के वर्क फ्रंट की करें तो उन्होंने हाल ही में फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में वो आमिर खान के साथ नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि यह फिल्म 1994 में आई टॉम हैंक्स की फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का रीमेक है। इस फिल्म में आमिर खान एक सरदार के रोज में नजर आएंगे। 

ये भी पढ़ें- इस हीरोइन ने सलमान खान को दिए अपनी जिंदगी के 10 साल, लेकिन जब इसके साथ पकड़ा रंगे हाथ तो उठाना पड़ा ये कदम

ये भी पढ़ें- खुले बाल और बिना मेकअप करीना कपूर बिकिनी में पोज देने में थी बिजी, उधर बेटा 1 चीज को लेने कर रहा था जिद

ये भी पढ़ें- ऐसा बाप जो अपनी ही बेटी से करना चाहता था शादी, सरेआम किया Kiss भी, जानें कौन है ये, जो रहा विवादों में

ये भी पढ़ें- शादीशुदा महेश भट्ट के लिए इस कदर पागल थी परवीन बाबी कि बिना कपड़ों के ही आ गई थीं बेडरूम से बाहर

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos