करीना कपूर ने इसलिए दो बार 10 साल बड़े सैफ को शादी के लिए कर दिया था मना फिर ऐसे मानी थी बेबो

Published : May 26, 2020, 07:18 PM ISTUpdated : May 29, 2020, 10:04 AM IST

मुंबई. दुनियाभार में कोरोना की वजह से दहशत फैली हुई है। रोज लोग मौत के मुंह में जा रहे हैं। भारत में इस महामारी से बचाव के लिए सरकार सख्त कदम उठा रही है। देश में लॉकडाउन की तारीख बढ़ाकर 31 मई कर दी है। आमजनों की तरह ही सेलेब्स भी अपने-अपने घरों में कैद हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्से, थ्रोबैक फोटोज, वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच करीना कपूर और सैफ अली खान को लेकर एक किस्सा वायरल हो रहा है। वैसे आज की बात करें तो करीना अपनी ब्यूटी पर ज्यादा ध्यान दे रही है।

PREV
17
करीना कपूर ने इसलिए दो बार 10 साल बड़े सैफ को शादी के लिए कर दिया था मना फिर ऐसे मानी थी बेबो

करीना और सैफ की लव स्टोरी इतनी सिंपल भी नहीं है, जितनी दिखती है। टशन फिल्म में काम करने से पहले दोनों ओमकारा और एलओसी कारगिल में काम कर चुके थे। लेकिन टशन के दौरान जब वे मिले तो करीना का करियर डाउन जा रहा था। शाहिद के साथ रिश्ते में अनबन शुरू हो चुकी थी।

27

बता दें कि अमृता सिंह से तलाक के बाद सैफ उन दिनों सिंगल थे और वे करीना के दीवाने थे। जब दोनों ने साथ शूटिंग शुरू की, सैफ ने उन्हें प्रपोज कर दिया। करीना ने एकदम मना कर दिया, यह कहते हुए कि मैं तो तुम्हें जानती तक नहीं। करीना को इम्प्रैस्ड करने उन्होंने उनके नाम का टैटू भी बनवा लिया था। 

37

टशन फिल्म बुरी तरह पिट गई। हालांकि, उसी साल करीना की शाहिद के साथ जब वी मेट आई और सुपरहिट साबित हुई। जब बी मेट की कामयाबी के बाद करीना थोड़े फ्री महससू करने लगी थी। उसने सैफ के बारे में सोचना शुरू किया।

47

करीना ने इंटरव्यू में बताया था- 'उन्होंने मुझे ग्रीस और लद्दाख दो जगहों पर शादी के लिए प्रपोज किया था। उन्होंने मुझसे कहा हमें शादी कर लेनी चाहिए। उस वक्त मुझे महसूस हुआ कि मैं इस बारे में कुछ समझ नहीं पा रही हूं क्योंकि मैं तुम्हें जानती नहीं थी। ये मेरी ना नहीं थी बल्कि ये कहने का एक तरीका था कि मैं तुम्हें और जानना चाहती हूं'।

57

करीना उन दिनों अपनी मां बबिता के साथ रहती थी। सैफ ने करीना से काफी बार कहा कि वो उनके साथ शिफ्ट कर जाए, शादी कर ले, लेकिन वो नहीं मानी। आखिरकार एक दिन सैफ उनके घर उनकी मां से मिलने पहुंच गए। बबिता से उन्होंने कहा कि मैं आपकी बेटी को बहुत चाहता हूं। बबिता ने ही करीना को मनाया और समझाया और तब जाकर शादी हुई। 

67

सैफ और करीना की शादी 16 अक्टूबर, 2012 को हुई थी। दोनों के बीच 10 साल का गैप है । सैफ, करीना से 10 साल बडे़ है। कुछ साल दोनों रिलेशनशिप में रहे थे, जिसके बाद शादी की थी। दोनों का 3 साल का एक बेटा तैमूर अली खान है।

77

पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान के साथ करीना कपूर।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories