बड़े बेटे का नाम तैमूर रखने पर हुई थी जमकर कॉन्ट्रोवर्सी तो क्या है इस बार करीना का प्लान?

मुंबई. बॉलीवुड की 'बेबो' यानी की करीना कपूर खान दूसरी बार मां बन चुकी हैं। उन्होंने दूसरी बार भी बेटे को जन्म दिया है। ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि वो अब दूसरे बेटे का क्या नाम रखेंगी। क्योंकि इससे पहले करीना के बड़े बेटे का नाम तैमूर रखने के पीछे बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी तो एक्ट्रेस ने उसका नाम तैमूर रखने के पीछे की वजह और मतलब के बारे में बताया था। उन्होंने इस बात का खुलासा नेहा धूपिया के चैट शो पर बता चुकी हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 21, 2021 9:32 AM IST

16
बड़े बेटे का नाम तैमूर रखने पर हुई थी जमकर कॉन्ट्रोवर्सी तो क्या है इस बार करीना का प्लान?

तैमूर के नाम पर हुई कॉन्ट्रोवर्सी के बाद करीना कपूर और सैफ को काफी नेगेटिविटी का सामना पड़ा था। करीना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें नहीं समझ आ रहा कि लोग उनके बेटे के नाम को इतना पर्सनली क्यों ले रहे हैं।
 

26

इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कहा था कि इसका किसी भी जीवित या मृत व्यक्ति से कोई लेना-देना नहीं है। करीना ने बताया था कि बेटे का नाम का अरेबिक मतलब आयरल (लोहा) होता है।
 

36

यह नाम सैफ और उनको पसंद आया था बस इसीलिए बेटे का नाम तैमूर रख दिया था। इस बार उन्होंने पहले से नाम सोचकर नहीं रखा है। 
 

46

नेहा धूपिया के चैट शो पर करीना ने बताया था कि बच्चे के जन्म तक वह और सैफ इंतजार करेंगे। करीना ने कहा था, तैमूर की कॉन्ट्रोवर्सी के बाद सैफ और उन्होंने इस बारे में सोचा तक नहीं है। हम इसे लास्ट मोमेंट के लिए ही छोड़ रहे हैं फिर अचानक से सरप्राइज देंगे। 
 

56

बहरहाल, प्रेग्नेंसी के दौरान करीना काफी चर्चा में रही हैं, क्योंकि वो इस दौरान लगातार काम करती रही थीं। उन्होंने बच्चे के जन्म से पहले ही अपने सारे शूट्स को खत्म कर लिए थे। 
 

66

वहीं, अगर करीना के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वो करण जौहर की फिल्म 'तख्त' को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। ये मल्टीस्टारर फिल्म है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos