Kareena Kapoor 108 सूर्य नमस्कार करने के बाद खाती हैं ये चीज, यूजर्स ने कहा-मत करो ऐसा वरना फतवा जारी हो जाएगा

मुंबई. करीना कपूर (Kareena kapoor) बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक हैं जो अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। वो फिटनेस फ्रीक हैं। अपने-आपको खूबसूरत और हेल्दी बनाए रखने के लिए योगा और जिम करती रहती हैं। इस साल दूसरी बार मां बनी करीना कपूर को देखकर अब कोई नहीं कह सकता है कि कुछ दिन पहले उनका वजन काफी बढ़ा हुआ था। करीना कपूर योगा से खुद को फिर से मेंटन कर लिया। वो अपने इंस्टाग्राम पर योगा सेशन का एक वीडियो जारी किया है। जिसे देखकर फैंस खासे खुश नजर आ रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 25, 2021 3:02 PM IST / Updated: Nov 25 2021, 08:34 PM IST

17
Kareena Kapoor 108 सूर्य नमस्कार करने के बाद खाती हैं ये चीज, यूजर्स ने कहा-मत करो ऐसा वरना फतवा जारी हो जाएगा

करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर 108 सूर्य नमस्कार करने वाला वीडियो डाला है। वीडियो में गिनती 105 से शुरू होती है। एक्ट्रेस जल्दी-जल्दी सूर्य नमस्कार करती दिखाई देती हैं। 108 पूरे होने पर वो नमस्कार करके वीडियो को बंद कर देती हैं। करीना ने आखिरी तीन सूर्य नमस्कार को ही कैमरे में कैद किया है।

27

 जीरो फिगर के लिए कभी सुर्खियों में रही करीना ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, '108 सूर्य नमस्कार पूरे कर लिए। आभार और शुक्रिया। आज रात अपनी पम्पकिन पाई खने के लिए तैयार हूं।'

37

करीना के इस वीडियो को देखकर यूजर्स हैरान हैं। वो लगातार एक्ट्रेस की एनर्जी लेवल की तारीफ कर रहे हैं। सबने कहा कि 108 बार आप की, हम तो 15 में ही थक जाते हैं। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि गिनती 105 से क्यों शुरू हुई। एक यूजर्स ने कहा कि वीडियो देखने के बाद अब मैं सुबह जल्दी उठने की कोशिश करूंगा। 

47

वहीं कई यूजर्स ऐसे भी थे जो धर्म के नाम पर करीना कपूर खान को ट्रोल करते दिखे. करीना कपूर खान पर निशाना साधते हुए एक शख्स ने लिखा, 'मुस्लिम में योग करना गुनाह है, मत करो खुले में, वरना कोई मौलवी फतवा जारी कर देगा।'

57

'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान के साथ नजर आनेवाली करीना कपूर अपने आप को फिट रखने के लिए योगा करती रहती हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान भी वो योगा करती नजर आईं। 

67

फिटनेस फ्रीक के अलावा करीना फूडी भी हैं। योगा और जिम में पसीना बहाने के बाद वो व्यंजन का लुफ्त उठाना नहीं भूलती हैं। वो आए दिन अपनी बहन करिश्मा और दोस्त अमृता अरोड़ा के साथ टेस्टी खाना खाते दिखाई देती हैं। जिसमे डेज़र्ट भी शामिल होता है।

77

बता दें, करीना 'लाल सिंह चड्ढा' में एक्टिंग करती नजर आएंगी। यह फिल्म 14 अप्रैल 2022 को सिनेमाघर में रिलीज होगी। इस फिल्म में आमिर उनके साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे।

और पढ़ें:

ARYAN KHAN की जिंदगी पटरी पर लाने की जिम्मेदारी शाहरुख खान ने इस शख्स को दी, ऋतिक रोशन का भी संवार चुका जीवन

Varun Dhawan की फिल्म ‘भेड़िया’ का फर्स्ट लुक जारी, इस फिल्म के पोस्टर की हूबहू है कॉपी'

भोजपुरी एक्ट्रेस Shilpi Raghwani को खेसारी लाल ने दिया दर्द, Video देख फैंस के उड़ गए होश

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos