वायरल हो रहे इस गाने को खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने गाया है। वहीं, लिरिक्स बोस रामपुरी और यादव लालू ने लिखे हैं, जो कि भोजपुरी इंडस्ट्री के काफी पॉपुलर लिरिक्स राइटर हैं।

मुंबई. भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) और शिल्पा राघवानी (Shilpi Raghwani) का साथ लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इनका गाना 'देहिया में पेन बा' भोजपुरी क्षेत्र में खूब बज रहा है। इंटरनेट पर यह गाना छाया हुआ है। गाने में खेसारी लाल यादव और शिल्पा राघवानी की केमेस्ट्री गजब दिखाई दे रही हैं। 13 नवंबर को यह गाना यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। जिसे अबतक लाखों लोग देख चुके हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गाने के वीडियो में दोनों कलाकार बिस्तर पर जमकर नाच रहे हैं। गाने का बोल कुछ इस तरह है, 'लागे कतरा पिया अंखियां तोहरा...भारी भईल पिया शरीरियां हमार...तोहरे देन बा कि देहिया में पेन बा। ' दोनों कलाकारों की कमेस्ट्री को भी खूब सराहना मिल रहीं हैं। 

वायरल हो रहे इस गाने को खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने गाया है। वहीं, लिरिक्स बोस रामपुरी और यादव लालू ने लिखे हैं, जो कि भोजपुरी इंडस्ट्री के काफी पॉपुलर लिरिक्स राइटर हैं। इस गाने को अदिशक्ति फिल्म्स के यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जिसके करीब 11.7 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। अब तक इस गाने को 32 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। कमेंट सेक्शन में फैंस इस गाने की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। 

गौरतलब है कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। उन्हें टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस में भी देखा गया था। जिसके बाद से पूरे देशभर में उनकी फैन फॉलोविंग बहुत बढ़ गई हैं।

और पढ़ें:

NIA SHARMA ने भरी महफिल में लगाई आग, डांस मूव्स देख फैंस भरने लगे आहें

Swara Bhaskar मां बनने के लिए हैं बेचैन, उठाया ये कदम, बोलीं- अब और इंतजार नहीं हो रहा

Kangana Ranaut को सिख समाज पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, दिल्ली विधानसभा के पैनल ने भेजा समन