Published : Aug 10, 2021, 03:27 PM ISTUpdated : Aug 24, 2021, 02:05 PM IST
मुंबई। करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने हाल ही में 9 अगस्त को प्रेग्नेंसी पर लिखी अपनी किताब 'करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी बाइबिल' (Pregnancy Bible) लॉन्च की है। इस किताब की लॉन्चिंग के बाद से ही उनके छोटे बेटे जेह (Jehangir) (जहांगीर) के नाम को लेकर बवाल मचा हुआ है। दरअसल, करीना ने पहले अपने बेटे का नाम जेह बताया था। लेकिन उनकी किताब में दूसरे बेटे का नाम जहांगीर है। इस नाम के सामने आने के बाद से ही लोग सोशल मीडिया पर करीना को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। बता दें कि जहांगीर एक मुगल शासक और अकबर का बेटा था। उसका पूरा नाम सलीम जहांगीर था। जहांगीर (Jehangir) नाम का मतलब है दुनिया को जीतने वाला। वैसे, करीना कपूर ही नहीं, बल्कि कई सेलेब्स के बच्चों के नाम बेहद यूनीक हैं। इस पैकेज में जानते हैं कुछ ऐसे स्टारकिड्स के नामों का मतलब।
न्यासा देवगन :
काजोल और अजय देवगन की बेटी का नाम न्यासा है। इस नाम का मतलब होता है- सरोवर और शक्ति का प्रकार। वैसे, कुछ जगहों पर इस नाम का अर्थ आकांक्षाओं की नई शुरुआत भी बताया गया है।
211
आदिरा चोपड़ा
रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा की बेटी आदिरा का नाम आदित्य और रानी से मिलकर बना है। इसमें आदित्य का 'आदि' और रानी का 'रा' शब्द लेकर 'आदिरा' बनाया गया है। वैसे अरबी में आदिरा का मतलब मजबूत होने से है।
311
वियान कुंद्रा :
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के बेटे का नाम वियान है। वियान का मतलब है अपने जीवन में ऊर्जा से भरा हुआ या जीवंत। वैसे, वियान का मतलब कलाकार या विशेष ज्ञान भी है।
411
आराध्या बच्चन :
अमिताभ बच्चन की पोती और ऐश्वर्या-अभिषेक की बेटी का नाम आराध्या है। इस नाम का मतलब है जो आराधना करने के योग्य है और जिसकी पूजा की जा सकती है।
511
नितारा कुमार और आरव :
अक्षय कुमार और ट्विकंल खन्ना की बेटी का नाम नितारा है। नितारा को अक्षय मीडिया से दूर ही रखते हैं। हालांकि कभी-कभार उनकी झलक देखने को मिल जाती है। नितारा नाम का मतलब है, अपनी जड़ों से गहराई तक जुड़े रहने वाला। वहीं उनके बेटे का नाम आरव है, जिसका मतलब है शांतिप्रिय।
611
शाहरान और इकरा :
संजय दत्त के जुड़वा बच्चों का नाम शाहरान और इकरा है। शाहरान का मतलब है 'शाही राजा' जबकि इकरा का अर्थ है शिक्षित करने वाला।
711
अबराम खान
शाहरुख खान के छोटे बेटे का नाम अबराम है। यह हिब्रू का शब्द है, जिसका मतलब असाधारण क्षमता वाला इंसान है। इसक एक अर्थ मजबूत पकड़ भी है।
811
मीशा कपूर :
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की बेटी मीशा का नाम मीरा और शाहिद के नाम के इनीशियल (मी+शा) को जोड़कर बना है। इस नाम का अर्थ है ईश्वर का दिया हुआ गिफ्ट।
911
सुहाना खान :
शाहरुख खान की बेटी का नाम सुहाना है। सुहाना का मतलब सुखद या शुद्ध से है। ये नाम सीधे तौर पर प्योरिटी (पवित्रता) से भी जुड़ा हुआ है।
1011
रयान और एरिन :
माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने के बेटों का नाम रयान और एरिन है। रयान का मतलब है स्वर्ग प्राप्ति का मार्ग और एरिन का अर्थ है शक्ति का पर्वत।
1111
हिनाया :
हरभजन सिंह और गीता बसरा की बेटी का नाम हिनाया है। इस नाम का मतलब चमकदार, उज्ज्वल और सुंदर परी से है। वैसे, कुछ जगहों पर इस नाम का अर्थ एक्सप्रेशन यानी अभिव्यक्ति भी है।