इस शख्स के पास है दीपिका की सुरक्षा का जिम्मा, जानें बॉलीवुड सेलेब्स के सिक्योरिटी गार्ड और उनकी फीस

मुंबई। बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर स्टेज शो या इवेंट्स के लिए एक शहर से दूसरे शहर ट्रैवल करते हैं। इस दौरान उन्हें कई बार भीड़भाड़ का सामना भी करना पड़ता है। खुद को भीड़ से बचाने और सिक्योर रखने के लिए सेलेब्स अपने साथ पर्सनल बॉडीगार्ड भी रखते हैं। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इस वक्त बॉलीवुड की सबसे बिजी एक्ट्रेस में से एक हैं। दीपिका ने भी अपना पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड रखा है, जिसका नाम जलाल है। जलाल परछाई की तरह दीपिका के साथ रहते हैं और उन्हें हर वक्त प्रोटेक्ट करते हैं। इसके बदले जलाल मोटी रकम वसूलते हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 9, 2021 1:00 PM IST

17
इस शख्स के पास है दीपिका की सुरक्षा का जिम्मा, जानें बॉलीवुड सेलेब्स के सिक्योरिटी गार्ड और उनकी फीस

दीपिका पादुकोण : 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण जलाल को अपनी सेफ्टी के बदले 80 लाख रुपए देती थीं। हालांकि कुछ वक्त पहले ही उन्होंने जलाल की फीस बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए कर दी है। यानी जलाल को अब सिक्योरिटी के बदले हर महीने 8 लाख रुपए से भी ज्यादा मिलते हैं। बता दें कि दीपिका पादुकोण की शादी के वक्त जलाल ने ही वेन्यू के सिक्योरिटी हेड का जिम्मा संभाला था। 

27

अक्षय कुमार : 
अक्षय कुमार की सुरक्षा की जिम्मेदारी श्रेयस ठेले के पास है। अक्षय कुमार के साथ अक्सर श्रेयस की फोटो सामने आती रहती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार श्रेयस को सालाना करीब 1.2 करोड़ रुपए फीस देते हैं।

37

सलमान खान : 
बॉलीवुड सेलेब्स की बात करें तो सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा उन्हें पिछले 23 साल से सिक्योरिटी दे रहे हैं। शेरा हर वक्त सलमान के साथ रहते हैं। सलमान भी उन्हें अपने फैमिली मेंबर की तरह ही मानते हैं। सलमान सिक्योरिटी के बदले शेरा को करीब 2 करोड़ रुपए सालाना देते हैं। 

47

अनुष्का शर्मा : 
वहीं अनुष्का शर्मा अपने बॉडीगार्ड प्रकाश सिंह उर्फ सोनू को सालाना 1.2 करोड़ रुपए देती हैं। अनुष्का तो सोनू का जन्मदिन भी हर साल सेलिब्रेट करती हैं। फिल्म 'जीरो' के सेट से अनुष्का और सोनू की कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। 
 

57

अमिताभ बच्चन : 
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की सुरक्षा की जिम्मेदारी जितेंद्र शिंदे के पास है। जितेंद्र परछाईं की तरह अमिताभ बच्चन के साथ रहते हैं। जितेंद्र सेट हो या कोई  पब्लिक इवेंट हर वक्त बिग बी को सुरक्षा देते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमिताभ बच्चन उन्हें 1.5 करोड़ रुपए सालाना सैलरी देते हैं।

67

शाहरुख खान : 
शाहरुख खान जहां भी जाते हैं अपने फैंस से घिर जाते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा जिम्मा रवि सिंह के पास होता है। रवि पिछले 9 साल से शाहरुख को प्रोटेक्ट कर रहे हैं। रवि बॉलीवुड के सबसे महंगे बॉडीगार्ड में से एक हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान उन्हें हर साल 2.7 करोड़ रुपए देते हैं।

77

आमिर खान : 
आमिर खान की सिक्योरिटी का जिम्मा जिस शख्स के पास है, उसका नाम युवराज घोरपड़े है। एक इंटरव्यू के दौरान युवराज ने बताया था कि मेरे कई दोस्त इस बात से जलते हैं कि मैं हर वक्त आमिर जैसी बड़ी हस्ती के साथ घूमता हूं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान युवराज को सालाना 2 करोड़ देते हैं। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos