आमिर खान के 5 सबसे बड़े विवाद: कभी 'नाजायज बेटा' आया सामने तो कभी कहा शाहरुख़ मेरे तलवे चाटता है

Published : Aug 02, 2022, 09:57 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) को लेकर चिंतित हैं। वजह सोशल मीडिया पर लगातार उठ रही फिल्म के बहिष्कार की मांग है और यह मांग आमिर के पुराने एक विवाद के कारण उठ रही है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि उनकी पत्नी किरण राव को भारत में डर लगता है। लोगों ने आमिर के इस बयान को देश विरोधी बताया था और इसे लेकर सात साल बाद भी उनका विरोध किया जा रहा है। वैसे आमिर खान का यह अकेला विवाद नहीं है। इसके अलावा भी वे कई बड़ी कंट्रोवर्सीज में फंस चुके हैं। फिर चाहे अचानक से उनके नाजायज बच्चे का सामने आना हो या फिर शाहरुख़ को उनके तलवे चाटने वाला बताना हो। आइए नज़र डालते हैं आमिर के ऐसे ही 5 बड़े विवादों पर....

PREV
15
आमिर खान के 5 सबसे बड़े विवाद: कभी 'नाजायज बेटा' आया सामने तो कभी कहा शाहरुख़ मेरे तलवे चाटता है

2005 में एक पॉपुलर फिल्म मैगजीन ने आमिर खान के नाजायज बच्चे के बारे में दावा कर सनसनी फैला दी थी। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि आमिर ब्रिटिश जर्नलिस्ट जेसिका हाइंस के साथ रिलेशनशिप में रहे हैं और वे उनके बेटे जान के पिता हैं। दावा यह तक किया गया था कि आमिर की जेसिका से मुलाक़ात फिल्म 'गुलाम के सेट पर हुई थी। दोनों का अफेयर शुरू हुआ और जेसिका प्रेग्नेंट हो गईं। बताया जाता है कि आमिर ने जेसिका को गर्भपात कराने की सलाह दी थी, लेकिन वे नहीं मानीं और उन्होंने बेटे को जन्म दिया। 2007 में जेसिका ने लंदन बेस्ड बिजनेसमैन विलियम टैलबोट से शादी की। हालांकि, आमिर खान ने कभी जेसिका के साथ अपने रिश्ते और नाजायज बच्चे की बात स्वीकार नहीं की ।

25

आमिर खान के भाई फैजल खान उन पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं। फिल्म 'मेला' में आमिर के साथ काम कर चुके फैजल ने एक बातचीत दावा किया था उनके भाई ने एक साल तक उन्हें अवैध दवाइयां खिलाई थीं। उन्होंने आरोप लगाया  था कि आमिर अकेले ही पिता की संपत्ति हड़प लेना चाहते थे और इसलिए वे उन्हें मानसिक रूप से बीमार दिखाना चाहते थे। दोनों की लड़ाई में उनके पिता को भी घसीटा गया था। आमिर ने कोर्ट से फैजल की कस्टडी मांगी थी, जो पहले उनके पिता को मिली और बाद में आमिर के पास चली गई। फैजल ने 2021 में भी एक इंटरव्यू में कहा था कि आमिर ने उनके साथ जो किया, उसे याद कर वे आज भी डर जाते हैं।

35

अमिताभ बच्चन के साथ आमिर खान का झगड़ा रहा है। यह तब की बात है, जब अमिताभ बच्चन को फिल्म 'ब्लैक' के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था। इस दौरान आमिर ने अमिताभ बच्चन पर निशाना साधा था और कहा था कि फिल्म में उन्होंने ओवर एक्टिंग की है। इस पर अमिताभ का जवाब था कि उन्होंने फिल्म में इतनी अच्छी एक्टिंग की कि यह आमिर के सिर्फ के ऊपर से चली गई। आमिर ने आरोप लगाया था कि अमिताभ बच्चन ने हैंडीकैप्ड लोगों को गलत तरीके से दिखाया और अब सहानुभूति बटोर रहे हैं। इस पर बिग बी ने करारा जवाब देते हुए कहा था कि 'लगान' में भी एक हैंडीकैप को क्रिकेट खेलते दिखाया गया है। इसलिए उन्हें बोलने का अधिकार नहीं है।

45

आमिर खान ने राजकुमार हिरानी की फिल्म 'पीके' में न्यूड सीन देकर विवाद खड़ा कर दिया था। फिल्म के पहले पोस्टर में उन्होंने रेलवे लाइन के बीच पूरी तरह न्यूड होकर एक ट्रांजिस्टर से अपने प्राइवेट पार्ट को छुपाया था। इस पोस्टर पर इस कदर विवाद हुआ कि मामला कोर्ट तक पहुंच गया था। हालांकि, कोर्ट ने मामले में दखल देने से इनकार कर दिया औउर आमिर को राहत मिल गई थी।

55

आमिर खान और शाहरुख़ खान के बीच लंबे समय तक बात नहीं होती थी। आमिर ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में शाहरुख़ को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने लिखा था कि शाहरुख़ बार-बार मेरे तलवे चाट रहा है और मैं उसे बिस्किट खिला रहा हूं। आमिर का यह कमेंट शाहरुख़ के फैन को काफी बुरा लगा था और इसकी वजह से उन्हें काफी कुछ सुनने को मिला था। बाद में आमिर ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा था कि शाहरुख़ उनके कुत्ते का नाम है। (पढ़ें पूरी खबर)

और पढ़ें...

'Laal Singh Chaddha' के विरोध ने उड़ाई आमिर खान की नींद, गुहार लगा रहे- प्लीज मेरी फिल्म का बहिष्कार मत करो

पिता को खोने के 4 साल बाद Jr. NTR पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, पंखे से लटकी मिली परिवार की इस सदस्य की लाश

शॉर्ट ड्रेस में ऑटो से उतरीं रिया चक्रवर्ती, पैपराजी के सामने कहा कुछ ऐसा कि भड़क गए सुशांत सिंह राजपूत के फैन

LIGER: विजय देवरकोंडा को देख कोई फैन हुई बेहोश तो कोई रो पड़ी, एक्टर को बीच में ही छोड़ना पड़ा इवेंट!

 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories