शादी के डेढ़ साल बाद 'लूडो' फेम एक्ट्रेस के घर गूंजी किलकारी, दिया बेटी को जन्म

Published : Mar 22, 2021, 08:10 AM IST

मुंबई. फिल्म 'लूडो' की एक्ट्रेस पर्ल मैनी ने शादी के डेढ़ साल बाद बेटी को जन्म दिया है। पर्ल और उनके पति श्रीनीश अरविंद ने अपने पहले बच्चे के जन्म की खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। श्रीनीश ने शनिवार को फोटो शेयर कर फैंस को पर्ल की डिलीवरी की जानकारी दी थी। वहीं, अब एक्ट्रेस ने बेटी संग पहली तस्वीर शेयर कर खुशियों में सभी को शामिल किया है।  

PREV
17
शादी के डेढ़ साल बाद 'लूडो' फेम एक्ट्रेस के घर गूंजी किलकारी, दिया बेटी को जन्म

पर्ल ने बेटी के साथ अपनी मोनोक्रोम फोटो शेयर करते हुए कैप्शन भी लिखा है, 'बेटी हुई है...इस खूबसूरत पल को आप सभी के साथ बांटना चाहती थी। हमारी पहली फोटो साथ में, हम दोनों स्वस्थ और खुश हैं।'

27

'मिस्टर डैडी @srinish_aravind थोड़े थक गए हैं और नींद में हैं पर ठीक है। सभी ने मुझे बेबी की फोटो पोस्ट करने से मना किया था पर मुझे लगता है कि अपने पर‍िवार जो कि आपमें से हर एक व्यक्त‍ि हैं, के साथ तस्वीर शेयर करना तो बनता है। आपका आशीर्वाद चाह‍िए।'

37

पर्ल ने पोस्ट में ये भी बताया कि उन्होंने अभी बच्चे का नाम नहीं रखा है। वो नाम सोच रहे हैं। वहीं, श्रीनीश ने भी शनिवार को बेटी के जन्म के बाद ही ये खुशखबरी शेयर की थी। उन्होंने लिखा था, 'हमें ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि भगवान ने हमें तोहफा भेजा है। बेटी हुई है...आप सभी की प्रार्थना और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद'।

47

बता दें कि पर्ल और श्रीनीश ने 2019 में शादी की थी। दोनों मलयालम बिग बॉस 2018 शो में बतौर कंटेस्टेंट मिले थे। यहीं से उनके प्यार की कहानी शुरू हुई और बाद में दोनों ने सात फेरे ले लिए थे।

57

पर्ल को पिछले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज फिल्म 'लूडो' में देखा गया था। मूवी का फोकस चार लोगों की जिंदगी पर था, जिसमें एक कहानी की किरदार एक्ट्रेस पर्ल मैनी भी थीं। पर्ल ने रोहित सराफ के अपोजिट काम किया था। 

67

फिल्म में पर्ल ने शीजा थॉमस नाक की नर्स का कैरेक्टर प्ले किया था। अपनी पहली ह‍िंदी फिल्म में पर्ल ने बखूबी काम किया और दर्शकों के बीच पहचान बनाई।

77

पर्ल साउथ की जानी-मानी हस्ती हैं। उन्होंने कई मलयालम फिल्मों में एक्टिंग की है। वो येस ज्यूकबॉक्स, टेस्ट ऑफ केरल, डांस रियलिटी शो GumOn D2, स‍िनेमा कंपनी जैसे शोज को होस्ट भी कर चुकी हैं।
 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories