Published : Nov 07, 2021, 01:06 PM ISTUpdated : Nov 07, 2021, 01:15 PM IST
मुंबई. शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपना पुराना चार्म खोते जा रहे हैं। हाल के सालों में आई उनकी कोई भी फिल्में बड़े पर्दे पर हिट साबित नहीं हुई है। बड़े एक्ट्रेस का साथ होने के बावजूद किंग खान कोई खास कमाल नहीं कर पा रहे हैं। शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। इस फिल्म में इनके साथ कैटरीना और अनुष्का थी। बावजूद ये फिल्म बड़े पर्दे पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। शाहरुख के फ्लॉप होने की वजह हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और निर्देशक महेश मांजरेकर (mahesh manjrekar) ने बताई।
ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में महेश मांजरेकर ने शाहरुख खान के बारे में बेबाक बातें कहीं। उन्होंने कहा कि शाहरुख आज ऐसा रोल कर रहे हैं जो रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) करते हैं। ऐसे में लोग उन्हें क्यों देखेगा। लोगों की चाहत तो यहीं होगी कि शाहरुख ऐसा रोल करें जो सिर्फ वो कर सकते हैं।
27
मांजरेकर ने बादशाह खान की कमजोरी को बताते हए कहा कि वो अपने कम्फर्ट जोन से बाहर नहीं आना चाहते हैं। वो खुद को एक सुरक्षा के घेरे में रखते हैं। उन्हें अपना लवरब्वॉय वाली छवि से बाहर निकला चाहिए।
37
महेश मांजरेकर जहां शाहरुख की कमजोरी को बताया वहीं, उनके लिए कुछ करने की चाहत भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि कभी-कभी मुझे लगता है कि मुझे कुछ करना चाहिए। वो एक बेहतरीन एक्टर हैं मैं कुछ ऐसा करूं जिसमें शाहरुख कमाल कर दें।
47
बता दें कि शाहरुख खान ने अपनी लव ब्वॉय वाली छवि से हटकर 'चक दे इंडिया' बनाई थी। फिल्म ना सिर्फ हिट हुई थी, बल्कि उनके काम की खूब तारीफ भी हुई थी। 'बॉलीवुड के डॉन' को अब कुछ इस तरह की फिल्म ही करनी चाहिए। जिसमें वो कुछ कमाल कर जाए।
57
महेश ने रणवीर सिंह की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि रणवीर एक अच्छे अभिनेता हैं और उनके अंदर छोटा संजय दत्त दिखता है। वहीं रणबीर कपूर के बारे में मांजरेकर ने कहा कि वह बहुत ही शानदार अभिनेता हैं।
67
महेश मांजरेकर फिल्म 'अंतिम' (Antim) का निर्देशन कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान एक पुलिस अधिकारी के रोल में हैं तो वहीं उनके बहनोई आयुष एक गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं
77
वहीं, अब लंबे ब्रेक के बाद शाहरुख पर्दे पर लौट रहे हैं। वह फिल्म 'पठान' की शूटिंग कर रहे हैं और साथ ही उनके हाथ में और भी कई प्रोजेक्ट हैं। हालांकि बेटे आर्यन के ड्रग्स केस में फंसे होने की वजह से पठान की शूटिंग रुक गई थी।