Published : Nov 07, 2021, 01:03 PM ISTUpdated : Nov 07, 2021, 01:05 PM IST
मुंबई। बॉलीवुड में फिलहाल सेलेब्स की शादियों को लेकर काफी बज बना हुआ है। एक तरफ जहां कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की शादी की खबरें मीडिया में छाई हैं तो वहीं, दूसरी ओर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को भी फैन्स जल्द शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं। हाल ही में खबर आई थी कि रणबीर-आलिया अगले साल 2022 में शादी करेंगे। वहीं, शादी के बाद रणबीर-आलिया अपने नए घर में शिफ्ट होने का भी प्लान कर रहे हैं। हाल ही में आलिया भट्ट अपनी होने वाली सास नीतू कपूर के साथ नए घर के रेनोवेशन का काम देखने पहुंचीं। इस वजह से कुछ परेशान नजर आईं आलिया भट्ट..
नीतू कपूर अपनी होने वाली बहू आलिया भट्ट के साथ बांद्रा स्थित कृष्णा राज बंगले में चल रहे कंस्ट्रक्शन का काम देखने पहुंचीं। इस दौरान आलिया ब्लैक टीशर्ट और शॉर्ट्स में नजर आईं। वहीं उनकी सास नीतू कपूर ब्लैक पैंट और व्हाइट कुर्ते में दिखीं।
28
आलिया भट्ट और नीतू कपूर दोनों ने ही मास्क से अपने चेहरे को कवर कर रखा था। आलिया के पीछे-पीछे रणवीर भी साइट पर पहुंच गए। रणवीर ने ब्लू डेनिम और ग्रे कलर की टी-शर्ट पहनी थी। इसके साथ ही उन्होंने गॉगल लगा रखा था।
38
हालांकि, कंस्ट्रक्शन साइट पर आलिया कुछ परेशान सी नजर आईं। बंगले की मरम्मत के दौरान चल रहे काम की वजह से वहां काफी धूल उड़ रही थी, जिससे आलिया के चेहरे पर परेशानी साफ झलक रही थी।
48
वहीं, रणबीर कपूर कभी अपनी मां नीतू कपूर के साथ नजर आए तो कभी उन्हें आलिया भट्ट को प्रोटेक्ट करते देखा गया। वहीं नीतू कपूर कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे वर्करों को अपना प्लान समझाती हुई नजर आईं।
58
कृष्णाराज बंगले में लंबे समय से कंस्ट्रक्शन वर्क चल रहा है। नूती सिंह अक्सर यहां चल रहे काम मुआयना करने आती रहती है। वहीं, पिछले कुछ समय से उनके साथ आलिया भी यहां नजर आ रही हैं। आलिया अब जल्द ही कपूर खानदान की बहू बन सकती हैं।
68
कंस्ट्रक्शन सााइट पर पहुंची आलिया भट्ट और नीतू सिंह से सभी चीजों का ठीक से मुआयना किया। वहीं, आलिया और नीतू कपूर वहां काम कर रहे लोगों को कुछ सजेशन्स देती भी नजर आईं।
78
दरअसल, नीतू सिंह चाहती हैं कि उनके बेटे रणबीर कपूर की शादी की पूजा इसी घर में हो। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की शादी पिछले साल ही हो जाती। लेकिन कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन के चलते ऐसा नहीं हो पाया।
88
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर जल्द ही आलिया भट्ट के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। इसके अलावा वे शमशेरा, एनिमल, डेविल, अंदाज अपना-अपना 2 में भी नजर आएंगे। वहीं, आलिया की अपकमिंग फिल्में गंगूबाई काठियावाड़ी, आरआरआर, जी ले जरा, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, इंशाल्लाह हैं।