इन 10 फिल्मों पर पैसा लगा जिंदगी भर पछताएंगे मेकर्स, फिल्म में खर्च हुआ पैसा भी नहीं वसूल पाईं

Published : Aug 16, 2022, 10:44 AM ISTUpdated : Aug 21, 2022, 11:47 AM IST

मुंबई। आमिर खान (Aamir Khan) की मोस्टअवेटेड फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) बॉक्सऑफिस पर दम तोड़ती नजर आ रही है। फिल्म ने 4 दिनों में महज 37 करोड़ की कमाई की है। लगभग 200 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को लोग बायकॉट कर रहे हैं, जिसके चलते थिएटर्स खाली पड़े हुए हैं। फिल्म की फर्स्ट वीकेंड की कमाई देखते हुए लग रहा है कि अब यह ज्यादा रफ्तार नहीं पकड़ पाएगी। वैसे, आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तां भी फ्लॉप हुई थी, लेकिन उसने शुरुआत में ठीकठाक कमाई की थी। वैसे, आमिर खान ही नहीं बल्कि शाहरुख, सलमान जैसे सुपरस्टार्स की बड़े बजट की फिल्मों का भी बुरा हश्र हो चुका है। इस पैकेज में हम बता रहे हैं ऐसी ही 10 फिल्मों के बारे में, जिन पर पैसा लगाकर मेकर्स भी जिंदगीभर पछताएंगे।  

PREV
110
इन 10 फिल्मों पर पैसा लगा जिंदगी भर पछताएंगे मेकर्स, फिल्म में खर्च हुआ पैसा भी नहीं वसूल पाईं

आमिर खान, कैटरीना कैफ, अमिताभ बच्चन और फातिमा सना शेख की यह मूवी 8 नवंबर, 2018 को रिलीज हुई थी। फिल्म के डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य थे। आमिर की इस फिल्म ने शुरुआत तो अच्छी की थी, लेकिन आगे चलकर ढेर हो गई। 

210

शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ स्टारर यह फिल्म 21 दिसंबर, 2018 को रिलीज हुई थी। फिल्म के प्रोड्यूसर आनंद एल रॉय थे। यह फिल्म शाहरुख के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी। 

310

सलमान खान, सोहेल खान झूझू और मतिन रे की यह फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान थे, जिन्होंने बजरंगी भाईजान भी बनाई थी। हालांकि, ट्यूबलाइट बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। 

410

सलमान खान, बॉबी देओल, अनिल कपूर, जैकलीन फर्नांडीज और डेजी शाह जैसे स्टार्स से सजी यह फिल्म 15 जून, 2018 को रिलीज हुई थी। यह सलमान के करियर की सबसे वर्स्ट फिल्मों में गिनी जाती है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी जोक्स बने थे। 

510

610

माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट, संजय दत्त और वरुण धवन जैसे बड़े कलाकारों से सजी यह फिल्म 17 अप्रैल, 2019 को रिलीज हुई थी। फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक वर्मन थे। यह फिल्म भी अपनी लागत तक नहीं निकाल पाई।

710

रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ स्टारर जग्गा जासूस 14 जुलाई, 2017 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म के डायरेक्टर अनुराग बसु थे। करीब 131 करोड़ रुपए के बजट में बनी यह फिल्म अपनी लागत वसूलने को भी तरस गई थी।

810

रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, करन जौहर और केके मेनन की यह फिल्म 15 मई, 2015 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म के डायरेक्टर अनुराग कश्यप थे। फिल्म बॉक्सऑफिस पर दर्शकों के लिए तरस गई थी। 

910

रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, करन जौहर और केके मेनन की यह फिल्म 15 मई, 2015 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म के डायरेक्टर अनुराग कश्यप थे। फिल्म बॉक्सऑफिस पर दर्शकों के लिए तरस गई थी। 

1010

रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर स्टारर मूवी शमशेरा 22 जुलाई, 2022 को रिलीज हुई। फिल्म के डायरेक्टर करण मल्होत्रा हैं। यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई। 183 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी यह मूवी लागत निकालने को भी तरस गई। 

ये भी देखें : 

6 महीने में बॉलीवुड ने लगाया फ्लॉप फिल्मों का अंबार, अक्षय-रणबीर से शाहिद-टाइगर तक सारे शेर हुए ढेर

2 साल से फिल्मों के लिए तरस रहे शाहरुख को मिले 100 करोड़! जानें कितनी फीस चार्ज करते हैं ये 13 एक्टर्स

Recommended Stories