Published : Oct 23, 2021, 02:37 PM ISTUpdated : Feb 05, 2022, 03:26 PM IST
मुंबई। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) 48 साल की हो गई हैं। 23 अक्टूबर, 1973 को मुंबई में पैदा हुईं मलाइका ने अपना बर्थडे शुक्रवार देर रात ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ सेलिब्रेट किया। मलाइका व्हाइट कलर की ड्रेस और खुले बालों में शुक्रवार रात को ही अर्जुन कपूर के जुहू स्थित घर पर पहुंच गई थीं। बता दें कि अर्जुन कपूर ने भी मलाइका को बर्थडे विश करते हुए उनके साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की है। इस फोटो में मलाइका ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन के माथे पर Kiss करती नजर आ रही हैं।
इससे पहले मलाइका बांद्रा में एक सैलून के बाहर नजर आई थीं। माना जा रहा है कि बर्थडे सेलिब्रेशन से पहले मलाइका ने सैलून में जाकर अपने लुक को और इम्प्रूव करने पर काम किया।
27
बता दें कि मलाइका ने मई, 2017 में पति अरबाज खान को तलाक दे दिया था। उसके बाद उनका अफेयर अर्जुन कपूर से हुआ। मलाइका-अर्जुन के साथ अक्सर पार्टी और इवेंट्स में नजर आती हैं।
37
मलाइका के बर्थडे पर अर्जुन कपूर ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा- आज के दिन या किसी और दिन मैं सिर्फ तुम्हारे चेहरे पर मुस्कान देखना चाहता हूं। दुआ करता हूं कि इस साल तुम सबसे ज्यादा मुस्कुराओ।
47
शिल्पा शेट्टी शनिवार को बेटी समीशा, बेटे वियान और मां सुनंदा शेट्टी के साथ अलीबाग के लिए रवाना हुईं। इस दौरान बेटी समीशा जब रोने लगीं तो शिल्पा उन्हें इशारे से कुछ दिखाती नजर आईं।
57
वहीं शिल्पा शेट्टी का बेटा वियान राज कुंद्रा नानी सुनंदा शेट्टी का हाथ थामे गेटवे ऑफ इंडिया के पास नजर आया। हालांकि, इस दौरान शिल्पा के पति राज कुंद्रा नजर नहीं आए।
67
साउथ की एक्ट्रेस राशि खन्ना शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट के बाहर नजर आईं। हालांकि, राशि ने एक पल के लिए भी अपने चेहरे से मास्क नहीं हटाया। बता दें कि राशि जॉन अब्राहम के साथ फिल्म 'मद्रास कैफे' में नजर आ चुकी हैं।
77
साउथ की एक्ट्रेस राशि खन्ना शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट के बाहर नजर आईं। हालांकि, राशि ने एक पल के लिए भी अपने चेहरे से मास्क नहीं हटाया। बता दें कि राशि जॉन अब्राहम के साथ फिल्म 'मद्रास कैफे' में नजर आ चुकी हैं।