मुंबई। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) लंबे समय से ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर पार्टीज और इवेंट में साथ देखा जाता है। कपल एक-दूसरे का साथ पाने का कोई भी मौका नहीं गंवाते हैं। फैंस भी अब दोनों को शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं। हालांकि, इसी बीच खबर आ रही है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का झगड़ा हो गया है, जिसकी वजह से दोनों क्रिसमस (Christmas) और न्यू ईयर (New Year) साथ में नहीं मनाएंगे। इस वजह से हुई दोनों में अनबन..
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ क्रिसमस और न्यू इयर सेलिब्रेट करना चाहती थीं। लेकिन थिएटर्स खुलने के बाद अर्जुन कपूर अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं, जिसकी वजह से उन्होंने क्रिसमस और न्यू ईयर साथ में मनाने से मना कर दिया है। कहा जा रहा कि अर्जुन कपूर के इस फैसले से मलाइका अपसेट हो गई हैं।
29
अर्जुन कपूर ने हाल ही में मोहित सूरी की रोमांटिक एक्शन थ्रिलर 'एक विलेन रिटर्न्स' की शूटिंग पूरी की है। अर्जुन कपूर इन दिनों अने कई प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसके चलते वो इस बार क्रिसमस या नए साल का जश्न नहीं मना पाएंगे।
39
बता दें कि अर्जुन कपूर ने कुछ दिनों पहले ही गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ दिवाली पार्टी एन्जॉय की थी। इस दौरान वो ट्रेडिशनल अवतार में नजर आए थे। लेकिन अब अपने बिजी शेड्यूल की वजह से अर्जुन कपूर और मलाइका साथ में क्रिसमस और न्यू ईयर नहीं मना पाएंगे।
49
मलाइका ने मई, 2017 में पति अरबाज खान को तलाक दे दिया था। उसके बाद उनका अफेयर अर्जुन कपूर से हुआ। मलाइका-अर्जुन के साथ अक्सर पार्टी और इवेंट्स में नजर आती हैं। मलाइका ने 5 साल तक अरबाज खान को डेट करने के बाद उनसे शादी की थी। शादी के 19 साल बाद मलाइका ने अरबाज को तलाक दे दिया था।
59
अरबाज खान को तलाक देने के बाद से मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर कई बार पार्टीज और इवेंट्स में साथ देखा जा चुका है। कोरोना लॉकडाउन के समय तो अर्जुन कपूर मलाइका के घर पर ही रुके थे। मलाइका की बालकनी से दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।
69
कहा जाता है कि मलाइका तभी अर्जुन कपूर पर फिदा हो गईं थीं जब वो अपनी डेब्यू फिल्म इश्कजादे की तैयारी को लेकर सलमान खान से मिलने आया करते थे। वहीं, अर्जुन का फ्रेंड सर्किल भी मलाइका से जुड़ा हुआ था। करीना कपूर, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा, अर्जुन की भी दोस्त हैं। ऐसे में अर्जुन की मलाइका में दिलचस्पी बढ़ी।
79
अर्जुन और मलाइका ने 3 साल पहले अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। तब दोनों ने एक-दूजे का हाथ थामे हुए एक फोटो भी शेयर की थी। उस दिन अर्जुन कपूर का बर्थडे था। अर्जुन और मलाइका भले ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल स्वीकार कर चुके हों, लेकिन फैन्स अब इन्हें शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं।
89
अपनी-अपनी लव लाइफ के बारे में बात करते हुए मलाइका ने एक इंटरव्यू में कहा था, हर कोई दोबारा प्यार में पड़ना चाहता है, एक रिश्ते में आना चाहता है। कोई भी अपनी पूरी जिंदगी अकेले और सिंगल नहीं रहना चाहता है। भले ही मेरे आसपास के लोगों ने ऐसा-वैसा कहा, लेकिन मुझे खुशी है कि मैंने यह चुनाव सोच-समझकर किया है।
99
मलाइका, अर्जुन से उम्र में 12 साल बड़ी हैं, इस वजह से उन्हें कई बार ट्रोल भी किया गया लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपनी शादी के बारे में कोई भी खुलासा नहीं किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था- उम्र का फासला मायने नहीं रखता जब आप रिलेशनशिप में होते हैं। यह दो दिलों के जुड़ने और माइंडस के कनेक्ट होने का सवाल है।