मलाइका अरोड़ा ने Snake प्रिंट गाउन में दिखाईं कातिलाना अदाएं, फोटो देख इंस्टाग्राम पर आई कमेंट्स की बाढ़

Published : Aug 24, 2021, 02:55 PM IST

मुंबई। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन अपनी नई-नई फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। हाल ही में मलाइका ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मलाइका स्नैक प्रिंट गाउन में कातिलाना अदाएं दिखाते हुए पोज देती नजर आ रही हैं। मलाइका ने जो ड्रेस पहनी है वो नईम खान और दीपा गुरनानी द्वारा डिजाइन की गई है। वहीं मलाइका की इन हॉट तस्वीरों को विवेक देसाई ने क्लिक किया है। 

PREV
18
मलाइका अरोड़ा ने Snake प्रिंट गाउन में दिखाईं कातिलाना अदाएं, फोटो देख इंस्टाग्राम पर आई कमेंट्स की बाढ़

मलाइका का नया फोटोशूट देखते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। महज आधे घंटे में ही उनकी फोटो को 70 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया। कमेंट्स में लोग मलाइका की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

28

मलाइका के इस फोटोशूट पर उनकी दोस्त महीप कपूर के अलावा सोहैल खान की वाइफ सीमा खान ने भी कमेंट किया। दोनों ने ही फायर इमोजी शेयर करते हुए मलाइका के लुक की तारीफ की। 

38

वहीं, मलाइका की छोटी बहन अमृता अरोड़ा ने कमेंट करते हुए लिखा- ओह! ओके...अब रुक भी जाओ। कुछ लोगों ने मलाइका के लुक को गॉर्जियस तो कुछ ने स्टनिंग बताया। सोशल मीडिया पर मलाइका का नया फोटोशूट तेजी से वायरल हो रहा है। 

48

इससे पहले बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले के लिए मलाइका बेहद ग्लैमरस लुक में नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने साड़ी में कातिलाना पोज दिए थे। मलाइका ने बिग बॉस में परम सुंदरी गाने पर परफॉर्म भी किया था। 

58

फरवरी, 2021 में मलाइका ने एक और फोटोशूट करवाया था। इसमें वो ओवरसाइज शर्ट और लॉन्ग बूट पहने बेहद हॉट नजर आई थीं। इन तस्वीरों में मलाइका सफेद शर्ट और सफेद बूट्स में सोफे पर बैठी नजर आई थीं। मलाइका की ये फोटो उनकी बहन अमृता अरोड़ा ने क्लिक की थी। 

68

मलाइका ने अगस्त, 2019 में ट्रैवल+ लेजर इंडिया मैगजीन के लिए भी फोटोशूट कराया था। इसमें वो समंदर किनारे काफी बोल्ड अंदाज में नजर आई थीं। तब मलाइका की फोटो देख एक यूजर ने सवाल करते हुए पूछा था- अरबाज को क्यों छोड़ दिया?

78

बता दें कि मलाइका अरोड़ा लंबे समय से अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों अक्सर साथ में घूमते नजर आते हैं। कई बार ये साथ में तस्वीरें भी शेयर करते हैं। अर्जुन और मलाइका की उम्र में 12 साल का अंतर है। अर्जुन जहां 35 साल के हैं, वहीं मलाइका 47 साल की हैं।

88

अरबाज खान से तलाक ले चुकीं मलाइका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें फिर से प्यार मिल गया है। मुझे लगता है कि सभी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहते हैं और उन लोगों का प्यार और साथ चाहते हैं, जो उनसे जुड़े हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो मेरी नजर में आप किस्मत वाले हैं और आपको फिर से खुश रहने का मौका मिला है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories