Published : Jan 04, 2022, 12:23 PM ISTUpdated : Jan 04, 2022, 12:25 PM IST
मुंबई। कोरोना (Corona Virus) वायरस एक बार फिर डराने लगा है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक इसकी चपेट में आ रहे हैं। कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के साथ ही अब ओमिक्रॉन भी तेजी से फैल रहा है और मुंबई में इसके 550 से भी ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स भी बेहद घबराए हुए हैं। हमेशा बेफिक्र होकर घूमने वाले ये स्टार्स अब बिना मास्क और सैनेटाइजर के घर से एक कदम बाहर नहीं निकाल रहे हैं। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) हाल ही में अपने घर के बाहर पेट डॉग को घुमाती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने एक पल के लिए भी मास्क नहीं हटाया। बता दें कि मलाइका अरोड़ा के ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना से खौफ में है बॉलीवुड..
बांद्रा स्थित अपने घर के बाहर पेट डॉग को सैर करवातीं मलाइका अरोड़ा। इस दौरान मलाइका मेहंदी कलर के आउटफिट में दिखीं। मलाइका ने पल भर के लिए भी मास्क को नहीं हटाया।
27
शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर हाल ही में जिम के बाहर स्पॉट हुईं। इस दौरान श्रद्धा ने ऑरेंज कलर की टीशर्ट और ब्लैक पैंट पहनी थी। जिम में भी श्रद्धा कपूर अपना मास्क पहनना नहीं भूलीं।
37
कार्तिक आर्यन सोमवार रात को मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर नजर आए। इस दौरान एक्टर व्हाट टीशर्ट और जींस में दिखा। कार्तिक ने ब्लैक मास्क लगा रखा था।
47
दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट के बाहर नजर आईं। इस दौरान सान्या ब्लैक आउटफिट में दिखीं। सान्या ने अपनी ड्रेस से मैच करता मास्क पहन रखा था।
57
टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर बांद्रा स्थित ऑलिव रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुईं। इस दौरान जन्नत व्हाइट आउटफिट में दिखीं। मीडिया को देखते ही जन्नत ने फौरन अपना मास्क पहन लिया।
67
आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप मंगलवार को अपने दोनों बच्चों के साथ एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट हुईं। इस दौरान ताहिरा और उनके बच्चे मास्क पहने नजर आए।
77
बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुकीं निक्की तंबोली सोमवार रात को मुंबई एयरपोर्ट के बाहर नजर आईं। इस दौरान ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में स्पॉट हुईं निक्की ने मीडिया को देखते ही मास्क पहन लिया।