मलाइका ने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन को ऐसे दी जन्मदिन की बधाई, फोटो शेयर कर एक्टर को बताया अपना सनशाइन

मुंबई। अर्जुन कपूर के 35वें बर्थडे पर गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने उन्हें एक अलग अंदाज में बर्थडे विश किया। मलाइका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अर्जुन कपूर की दो फोटो शेयर की हैं। पहली फोटो में अर्जुन-मलाइका के साथ उनकी एक और दोस्त नजर आ रही है, जबकि दूसरी फोटो में सिर्फ अर्जुन कपूर दिख रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा, हैप्पी बर्थडे माय सनशाइन अर्जुन कपूर। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 26, 2020 2:19 PM IST / Updated: Jun 27 2020, 05:27 PM IST

19
मलाइका ने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन को ऐसे दी जन्मदिन की बधाई, फोटो शेयर कर एक्टर को बताया अपना सनशाइन

बता दें कि अर्जुन और मलाइका ने पिछले साल अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। तब दोनों ने एक-दूजे का हाथ थामे हुए एक फोटो भी शेयर की थी। उस दिन भी अर्जुन कपूर का जन्मदिन था।

29

वैसे, अर्जुन और मलाइका ने भले ही अपने रिश्ते का ऑफिशियल स्वीकार कर लिया हो, लेकिन फैन्स इन दोनों को शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं। यहीं वजह है कि सोशल मीडिया पर आए दिन कपल की शादी की खबर उड़ती रहती है।

39

बता दें कि मलाइका ने करन जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करन' पर इस बात को कबूल किया था कि वो अर्जुन कपूर को पसंद करती हैं। वहीं सोशल मीडिया पर दोनों एक दूसरे की तारीफ करते भी नजर आते हैं। मलाइका उम्र में अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी हैं। मलाइका जहां 46 साल की हैं वहीं, अर्जुन कपूर अब 35 साल के हुए हैं।

49

अर्जुन- मलाइका को अक्सर साथ देखा जाता है। कभी वे डिनर के बाद किसी रेस्त्रां के बाहर स्पॉट होते हैं तो कभी वे पब्लिक इवेंट्स में साथ नजर आ जाते हैं। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए भी वे साथ-साथ स्विट्ज़रलैंड पहुंचे थे।

59

पिछले दिनों जब एक फैन ने अर्जुन कपूर से उनकी शादी के बारे में सवाल किया तो जवाब में एक्टर ने कह था- जब भी शादी करूंगा मैं तुम्हें सब कुछ बता दूंगा। अभी फिलहाल कोई प्लान नहीं है। अर्जुन ने आगे कहा था, अभी शादी होगी भी तो कैसे, अगर करनी भी होगी तो अभी कैसे करूंगा? 

69

वहीं अपनी अपनी लव लाइफ के बारे में बात करते हुए मलाइका ने एक इंटरव्यू में कहा था, हर कोई दोबारा प्यार में पड़ना चाहता है, एक रिश्ते में आना चाहता है। कोई भी अपनी पूरी जिंदगी अकेले और सिंगल नहीं रहना चाहता है। भले ही मेरे आसपास के लोगों ने ऐसा-वैसा कहा, लेकिन मुझे खुशी है कि मैंने यह चुनाव सोच-समझकर किया है। 

79

नवंबर 2019 में मलाइका ने अर्जुन के साथ अपनी शादी का प्लान शेयर किया था। नेहा धूपिया के शो में मलाइका ने कहा था, "हमारी व्हाइट वेडिंग सेरेमनी (क्रिश्चियन रिवाज से) बीच पर होगी। मुझे ब्राइडमैड्स का कॉन्सेप्ट हमेशा से पसंद है। वो मेरी करीबी गर्लगैंग (फ्रेंड्स) होंगी।"
 

89

मलाइका ने सलमान खान के भाई अरबाज से 1998 में शादी की थी। हालांकि, 19 साल बाद कपल का 2017 में तलाक हो गया। दोनों का एक 17 साल का एक बेटा अरहान है। मलाइका से तलाक के बाद अरबाज इन दिनों मॉडल और एक्ट्रेस जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं।

99

मलाइका के साथ अर्जुन कपूर।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos