मुंबई। कोरोना महामारी के दौर में 90 के दशक के चर्चित सीरियल महाभारत (Mahabharat) और रामायण को लोगों ने खूब पसंद किया। महाभारत का एक-किरदार आज भी लोगों को जेहन में रचा-बसा है। फिर चाहे महाभारत में द्रौपदी बनीं रूपा गांगुली रही हों या भीम का किरदार निभाने वाले प्रवीण कुमार सोबती। महाभारत के ये सभी किरदार आज भी लोगों को बखूबी याद हैं। सीरियल में भीम का रोल निभाने वाले एक्टर प्रवीण कुमार सोबती को तो सभी जानते हैं, लेकिन उनके बारे में ये बात शायद कम ही लोगों को पता होगी कि प्रवीण कुमार भारत के लिए एशियन गेम्स में 4 मेडल जीत चुके हैं। इनमें दो गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल शामिल है।