24 घंटे में 57 लाख से ज्यादा लोगों ने 'सड़क 2' के ट्रेलर को किया नापसंद, इतने गुना हैं डिसलाइक करने वाले लोग

Published : Aug 13, 2020, 01:28 PM ISTUpdated : Aug 13, 2020, 01:38 PM IST

मुंबई। महेश भट्ट की फिल्म 'सड़क 2' का ट्रेलर 12 अगस्त को रिलीज हुआ। रिलीज होने के बाद से ही लोग इसके ट्रेलर को डिसलाइक कर रहे हैं। यहां तक कि इस फिल्म के ट्रेलर ने एक नया रिकॉर्ड भी बना दिया है। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी लोग फिल्म के ट्रेलर का जमकर विरोध कर रहे हैं। दरअसल, लोगों की इस फिल्म से कोई दुश्मनी नहीं है, लेकिन सुशांत राजपूत की मौत के बाद से ही लोग नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) को लेकर महेश भट्ट और उनकी बेटी आलिया पर भड़के हुए हैं। शायद इसी बात का असर फिल्म के ट्रेलर की नाराजगी के रूप में सामने आया है। 

PREV
18
24 घंटे में 57 लाख से ज्यादा लोगों ने 'सड़क 2' के ट्रेलर को किया नापसंद, इतने गुना हैं डिसलाइक करने वाले लोग

बता दें कि 'सड़क 2' के ट्रेलर को सिर्फ 24 घंटे में 5.7 मिलियन (57 लाख) डिसलाइक्स मिल चुके हैं। वहीं इस ट्रेलर को पसंद करने वाले लोगों की संख्या महज  314k (3.14 लाख) है। फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर नंबर 1 ट्रेडिंग कर रहा है। 

28

24 घंटे के भीतर किसी भी वीडियो को पसंद और नापसंद किए जाने का अनुपात देखें तो सड़क 2 के ट्रेलर को पसंद करने वाले लोगों की तुलना में नापसंद करने वाले लोगों की संख्या 18 गुना से भी ज्यादा है। 

38

 सड़क 2 का ट्रेलर अब तक किसी भी फिल्म का सबसे ज्यादा डिसलाइक किया जाने वाला ट्रेलर बन चुका है। 24 घंटे में 57 लाख से ज्यादा डिसलाइक्स मिलने की वजह से यह अब तक सबसे ज्यादा डिसलाइक किए जाने वाले टॉप-15 यूट्यूब वीडियो में शामिल हो चुका है। 

48

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही महेश भट्ट के वायरल वीडियो और फोटोज से लोगों का गुस्सा भड़का हुआ है। इतने अधिक डिसलाइक्स मिलना किसी भी फिल्म के लिहाज से अच्छी बात नहीं है। फिल्म 27 अगस्त को हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है।

58

फिल्म में संजय दत्त, आलिया भट्ट, पूजा भट्ट और आदित्य रॉय कपूर अहम भूमिकाओं में हैं। ये सभी स्टार फिल्म इंडस्ट्री के फैमिली बैकग्राउंड वाले हैं। आलिया भट्ट और पूजा इस फिल्म के डायरेक्टर महेश भट्ट की बेटी हैं, तो खुद  महेश भट्ट और फिल्म के प्रोड्यूसर मुकेश भट्ट आपस में भाई हैं। 

68

भट्ट ब्रदर्स के पिता नानाभाई भट्ट अपने जमाने के बड़े सिनेमाटोग्राफर में से एक थे। वहीं संजय दत्त सुनील दत्त और नरगिस दत्त के बेटे हैं, तो आदित्य रॉय कपूर जाने-माने फिल्म निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर के भाई और विद्या बालन के देवर हैं। 

78

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अमेरिका में रहने वाले उनके जीजा विशाल कीर्ति ने ट्विटर पर नेपोमीटर लॉन्च किया था। नेपोमीटर के जरिए नेपोटिज्म वाली फिल्मों को न देखने की अपील की गई थी। 

88

 नेपोमीटर के जरिए फिल्म 'सड़क 2' को नेपोटिज्म के पैमाने पर 98% नेपोटिस्टिक फिल्म माना गया था। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories