लाल लहंगा, मांग टीका और चेहरे पर मुस्कान लिए खूबसूरत दिखी मर्डर 2 की एक्ट्रेस, इनके संग लिए 7 फेरे

Published : Dec 19, 2020, 05:49 PM ISTUpdated : Dec 20, 2020, 10:07 AM IST

मुंबई. कोरोना (corona) की दहशत अभी भी कम नहीं हुई है। रोज हजारों लोग इस वायरल की चपेट में आ रहे हैं। हालांकि, सरकार सभी की सुरक्षा का खास ध्यान रख रही है। महामारी के बीच आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी काम पर लौट आए है। वहीं, कुछ सेलेब्स इस दौरान शादी के बंधन में भी बंधे। इन्हीं में से एक फिल्म मर्डर 2 में काम करने वाली एक्ट्रेस सुलगना पाणिग्रही (sulagna panigrahi)। सुलगना ने कॉमेडियन बिस्व कल्याण रथ (biswa kalyan rath) से शादी की है। शादी के 10 दिन बाद कपल ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर वेडिंग फोटोज शेयर की है। कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने 9 दिसंबर को शादी की थी और कुछ समय पहले ही दोनों ने इसकी घोषणा की है। 

PREV
16
लाल लहंगा, मांग टीका और चेहरे पर मुस्कान लिए खूबसूरत दिखी मर्डर 2 की एक्ट्रेस, इनके संग लिए 7 फेरे

सुलगना और बिस्व कल्याण ने अपनी शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। अचानक दोनों की शादी की सामने आई फोटोज को देखकर फैन्स हैरान तो है ही साथ में खुश भी है। 

26

दरअसल सुलगना और बिस्व ने कभी भी अपनी रिलेशनशिप के बारे में किसी को भनक तक नहीं लगने दी थी। 

36

सुलगना ने फोटो शेयर कर लिखा- पहली फोटो में हमारी सिंगल लाइफ स्वाहा हो रही है। दूसरी फोटो एक मजेदार सफर के शुरू होने की है। हमारी शादी हो गई है बिस्व कल्याण राथ के साथ, 9 दिसंबर 2020 को। हमने शादी कर ली।

46

बिस्व ने फोटो शेयर कर लिखा- बिस्व एक शादीशुदा आदमी है। बिस्व यूट्यूबर है और वे कनन गिल के साथ शो के दौरान लोकप्रिय हुए। 

56

सुलगना ने अपना एक्टिंग करियर टीवी शो अंबर धारा से शुरू किया था। उन्होंने टीवी सीरियल बिदाई में एक निगेटिव किरदार निभाया था। टीवी शो के अलावा सुलगना ने फिल्म 'मर्डर 2' और 'रेड' जैसी फिल्मों में काम किया है। कुछ समय पहले वे वेब शो अफसोस में दिखाई दी थीं।
 

66

बिस्वा कल्याण ने अमेजन प्राइम वीडियो रियलिटी शो कॉमिकस्टैन में एक जज की भूमिका निभाकर पहचान बनाई। वे अमेजन की ओरिजनल सीरिज लाखो में एक भी बनाई। उन्होंने ब्राह्मण नमन और लाखों में एक में छोटी भूमिका निभाई थी। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories