गालों में डिंपल, चेहरे पर हंसी, शाहरुख की बेटी का ये अंदाज देख लोग कर रहे तारीफ, एक बोला- इसे कहते हैं ब्यूटी

Published : Dec 19, 2020, 05:38 PM IST

मुंबई। शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की लाडली सुहाना खान (Suhana Khan) अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। सुहाना कई बार अपनी ग्लैमरस फोटो भी शेयर करती हैं और लोग उन्हें खूब पसंद भी करते हैं। हालांकि, कुछ दिनों पहले ही सुहाना ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो ग्लैमरस नहीं बल्कि बेहद क्यूट नजर आ रही हैं। दरअसल, इस फोटो में सुहाना के गालों में भी अपने पापा की तरह डिंपल नजर आ रहा है। फोटो में सुहाना हंसते हुए साइड पोज में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

PREV
18
गालों में डिंपल, चेहरे पर हंसी, शाहरुख की बेटी का ये अंदाज देख लोग कर रहे तारीफ, एक बोला- इसे कहते हैं ब्यूटी

सुहाना की फोटो देख लोग सोशल मीडिया पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- इसे कहते हैं ब्यूटी। वहीं एक और शख्स ने कहा- स्ट्रॉन्ग एंड ब्यूटीफुल। एक ने कहा- यू आर स्टनिंग एंड गॉर्जियस। 

28

बता दें कि कोरोना लॉकडाउन में सुहाना ने अपनी फैमिली के साथ काफी अच्छा समय गुजारा है। उनकी मां गौरी खान ने भी बेटी सुहाना के साथ कई फोटो शेयर की हैं। वैसे, सुहाना के एक्सप्रेशन देखकर लगता है कि वो जल्द ही बड़े पर्दे पर आने की तैयारी में हैं। 

38

सुहाना एक शॉर्ट फिल्म 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' में नजर आ चुकी हैं। इस शॉर्ट फ‍िल्म में सुहाना ने बेहतरीन परफॉर्मेंस दी थी। सुहाना, पापा शाहरुख की तरह ही एक्टिंग फील्ड में अपना करियर बनाना चाहती हैं। वे स्कूल में भी कई प्लेज में हिस्सा लेती आई हैं। सुहाना, पापा के काफी करीब हैं।

48

अगस्त 2018 में 18 साल की सुहाना ने मैगजीन कवर पर डेब्यू किया था। वे ग्लैमर मैगजीन वोग के फ्रंट पेज पर ग्लैमरस अवतार में दिखाई दी थीं। खुद शाहरुख ने मैगजीन का कवर पेज लॉन्च किया था।

58

कुछ साल पहले शाहरुख खान ने फेमस मैगजीन 'फेमिना' को दिए इंटरव्यू में कहा था कि बेटी सुहाना को जो लड़के डेट करना चाहता हैं, उनके लिए उन्होंने कुछ शर्तें बनाई है। शाहरुख ने ये भी कहा था कि वो चाहते हैं कि उनकी बेटी की लाइफ में एक अच्छा शख्स आए।

68

बता दें कि सुहाना फिलहाल फिल्म इंडस्ट्री से दूर न्यूयॉर्क में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। हालांकि वो बीच-बीच में अपने पेरेंट्स से मिलने इंडिया आती रहती हैं। कोरोना महामारी की वजह से सुहाना काफी समय से इंडिया में ही हैं।

78

सुहाना ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है। उन्हें डांसिंग और स्पोर्ट्स बेहद पसंद है। वो स्कूल के कई स्पोर्ट्स इवेंट में शामिल होती रही हैं। शाहरुख चाहते हैं कि वो अच्छी डांसर बनकर दुनियाभर में उनका नाम रोशन करें।

88

शाहरुख खान ने कई मौकों पर सुहाना को लेकर अपना अफेक्शन बयां किया है। उन्होंने एक इवेंट के दौरान कहा था कि वह अपनी बेटी से बेहद डरते हैं। सुहाना बेहद समझदार लड़की है और अक्सर उन्हें गलत काम करने पर टोक देती है।

Recommended Stories