Published : Nov 08, 2021, 07:51 PM ISTUpdated : Nov 08, 2021, 08:34 PM IST
मुंबई। 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस नीलम कोठारी (Neelam kothari) 52 साल की हो गई है। नीलम का जन्म 9 नवंबर, 1969 को हांगकांग में हुआ, जबकि उनकी परवरिश बैंकॉक में हुई है। इसके बाद नीलम की फैमिली मुंबई आ गई। नीलम ने अपने करियर की शुरुआत 1984 में आई फिल्म 'जवानी' से की थी। इसमें उनका नाम सनम था। नीलम का अफेयर कभी गोविंदा से था, लेकिन दोनों एक नहीं हो पाए। हालांकि, ये बात कम ही लोग जानते होंगे कि नीलम कभी बॉबी देओल (Bobbby deol) से प्यार करती थीं और दोनों शादी भी करना चाहते थे। आखिर क्यों नहीं हो पाई बॉबी और नीलम की शादी..
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉबी देओल और नीलम 5 साल तक सीरियस रिलेशनशिप में रहे, लेकिन इनका रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच सका। दरअसल, इस शादी में रोड़ा बने थे बॉबी देओल के पापा धर्मेन्द्र (Dharmendra) जो नहीं, चाहते थे कि उनका बेटा किसी भी बॉलीवुड हीरोइन से शादी करे। यही वजह थी कि बाद में दोनों अलग हो गए।
29
एक इंटरव्यू में नीलम ने बॉबी देओल के साथ रिलेशनशिप और उसके बाद हुए ब्रेकअप को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने ये भी बताया था कि मैं और बॉबी म्यूचुअल अंडरस्टैंडिंग से अलग हुए थे ना कि हमारे बीच कोई तीसरा आया था।
39
नीलम के मुताबिक, मुझे अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा बात करना पसंद नहीं है लेकिन हमें लेकर काफी कहानियां बनाई गईं और तरह-तरह की बातें हुईं। मैं नहीं चाहती कि लोग उन बातों पर यकीन करें जो पूरी तरह से बेबुनियाद और झूठी हैं।
49
नीलम ने कहा था कि हमारे अलग होने के बाद ऐसी अफवाह उड़ी कि ब्रेकअप की वजह बॉबी का पूजा भट्ट (Pooja bhatt) के साथ नजदीकियां बढ़ना रहा। तो मैं साफ कर देना चाहती हूं कि ये सब बकवास है। मेरा और बॉबी का ब्रेकअप न तो पूजा भट्ट की वजह से हुआ और न ही किसी और लड़की के चलते। हम दोनों अपनी मर्जी से अलग हुए हैं।
59
नीलम के मुताबिक, मुझे लगता है ये मेरी जिंदगी का सबसे सही फैसला था। इसके बाद में लाइफ की उन बातों पर फोकस कर सकी, जिन्हें मैं कभी इग्नोर कर रही थी। मुझे मेरी जिंदगी में कुछ नया चाहिए था। बाद में मुझे खुद ये फील होने लगा कि शायद मैं उसके साथ इतनी खुश न रह पाती।
69
नीलम ने बताया था कि मैं कभी बॉबी के माता-पिता से नहीं मिली और न ही जानती थी कि उन्होंने पापा धर्मेंद्र और मां प्रकाश कौर से इस बारे में क्या बात की थी। क्योंकि इस बारे में उन्होंने मुझे कभी नहीं बताया था। मीडिया में ऐसी खबरें भी आईं कि मेरे पेरेंट्स बॉबी के परिवार से मिले। ये भी झूठ था। क्योंकि ऐसा कभी हुआ ही नहीं।
79
बता दें कि इससे पहले नीलम और गोविंदा के अफेयर की खबरें भी मीडिया में छाई रही थीं। दरअसल, गोविंदा की मां और पत्नी सुनीता नहीं चाहती थीं कि गोविंदा और नीलम साथ में कोई फिल्म करें। हालांकि, गोविंदा और नीलम ने करीब 10 से ज्यादा फिल्मों में साथ काम किया।
89
नीलम आखिरी बार 2001 में आई फिल्म 'कसम' में नजर आई थीं। अब वो एक्टिंग से दूर अपना ज्वैलरी का बिजनेस संभाल रही हैं। नीलम ने दो शादियां कीं। पहले पति यूके के बिजनेसमैन ऋषि सेठिया से अलग होने के बाद उन्होंने टीवी एक्टर समीर सोनी से 2011 में दूसरी शादी की। दोनों ने एक बेटी भी गोद ली है, जिसका नाम अहाना है।
99
वर्क फ्रंट की बात करें तो नीलम 2020 में वेब सीरिज फैब्युलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स में नजर आई थीं। इसमें उनके अलावा संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर, चंकी पांडे की पत्नी भावना और सोहेल खान की पत्नी सीमा खान भी थीं। नीलम ने लव 86, खुदगर्ज, आग ही आग, हत्या, खतरों के खिलाड़ी, सिंदूर, घराना, परंपरा, हम साथ-साथ हैं, अग्निपथ, कसम, एक था राजा, अफसाना प्यार का जैसी कई फिल्म में काम किया है।