सालों के बाद एक साथ नजर आईं करिश्मा कपूर-जया बच्चन, अभिषेक से रिश्ता टूटने के बाद आई थी दूरियां

मुंबई. जया बच्चन गुरुवार की देर रात को अपने दामाद निखिल नंदा का बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस सेलिब्रेशन में निखिल की कजिन करिश्मा कपूर और रिद्धिमा कपूर भी पहुंची थीं। करिश्मा ने सेलिब्रेशन के कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। उनकी इंस्टा स्टोरी के एक फोटो में जया बच्चन भी साथ में नजर आ रही हैं। सालों के बाद दोनों किसी फंक्शन में साथ दिखी हैं। बताया जाता है कि अभिषेक बच्चन से करिश्मा का रिश्ता टूटने के बाद कपूर परिवार और बच्चन फैमिली के बीच दूरियां आ गई थी।   

Asianet News Hindi | Published : Mar 19, 2021 7:38 AM IST

17
सालों के बाद एक साथ नजर आईं करिश्मा कपूर-जया बच्चन, अभिषेक से रिश्ता टूटने के बाद आई थी दूरियां

निखिल नंदा की बर्थडे पार्टी में करिश्मा की कजन रिद्धिमा कपूर साहनी, उनके पति भरत साहनी और बेटी समारा के साथ पहुंची थीं। 

27

खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि पार्टी दिल्ली में करिश्मा की कजिन रिद्धिमा सहानी के घर ओर्गेनाइज की गई थी। इस पार्टी में रिद्धिमा के पति भरत साहनी और बेटी समारा भी मौजूद थे।

37

पार्टी में करिश्मा ब्लैक प्रिंटेड शर्ट और ब्लैक पैंट्स में दिखीं। करिश्मा ने बूमरैंग शेयर करते हुए लिखा-Famjam. फोटोज और वीडियो देखकर साफ है कि सभी ने खूब इंजॉय किया। रिद्धिमा कपूर ने भी कई फोटोज शेयर की हैं।

47

निखिल नंदा के मेहमानों में जया बच्चन भी थीं। निखिल अमिताभ बच्चन और जया के दामाद हैं। करिश्मा ने इंस्टाग्राम पर इस फंक्शन की कई तस्वीरें वीडियोज शेयर किए हैं। 

57

पार्टी में जया बच्चन को छोड़कर सभी लोग ब्लैक आउटफिट में नजर आए। उन्होंने येलो कलर की ड्रेस पहन रखी थी। जया बच्चन और रणधीर कपूर की फैमिली के बीच दूरियों के किस्से सुर्खियों में रह चुके हैं।

67

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर रिलेशनशिप में थे। रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि उनका रिलेशन करीब 5 सालों तक चला था। उनकी शादी की खबरें हेडलाइन्स में थीं। हालांकि कुछ वक्त बाद रिश्ता टूटने की रिपोर्ट्स सुर्खियों में थीं।  
 

77

गौरतलब है कि निखिल नंदा करिश्मा-रिद्धिमा की बुआ ऋतु नंदा के बेटे हैं। ऋतु नंदा का निधन हो चुका है। वहीं, निखिल की शादी अमिताभ और जया बच्चन की बेटी श्वेता के साथ हुई है। श्वेता और निखिल के दो बच्चे हैं- नव्या नवेली नंदा और अगस्त्य नंदा।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos